मुरैना की गजक और रीवा के सुंदरजा आम को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री श्री चौहान
📅 07 April 2023, 08:40 PM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
मध्यप्रदेश. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुरैना की गजक और रीवा के सुंदरजा आम को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। मुरैना की गजक का स्वाद, देश ही नहीं दुनिया में सराहा जा रहा है। रीवा के सुंदरजा आम की मिठास अद्भुत है। प्रदेश का चंबल और विंध्य क्षेत्र निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुरैना की गजक और रीवा के सुंदरजा आम को जीआई टेग मिलने से इन क्षेत्रों की राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान बनेगी। मुख्यमंत्री ने विंध्य और चंबलवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
#murena gajak
#rewa mangoes
#murena news
#rewa news
#shivraj singh chouhan
#मुख्यमंत्री
#चौहान
#मुरैना
#सुंदरजा
#पहचान
#विंध्य
#मध्यप्रदेश
#शिवराज
#अंतर्राष्ट्रीय
#मिलेगी
#स्वाद
#दुनिया
#सराहा
#मिठास
#अद्भुत
#morenas
#gajak
#rewas
#sundarja
#mangoes
#get
#international
#recognition
#chief
#minister
#shri
#chouhan
संबंधित खबरें
सभी देखें →