📅 Sunday, 25 October 2026 | 01:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राज्य

ओडिशा पर मंडराया चक्रवात का खतरा, अगले दो दिनों तक येलो वार्निंग जारी - IMD

📅 08 October 2021, 10:03 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ओडिशा पर मंडराया चक्रवात का खतरा, अगले दो दिनों तक येलो वार्निंग जारी - IMD
ओडिशा पर मंडराया चक्रवात का खतरा, अगले दो दिनों तक येलो वार्निंग जारी - IMD

भुवनेश्वर। ओडिशा के लिए अक्टूबर का महीना जोखिम वाला है और यहां के लोगों के बीच चक्रवात आने की आशंका को लेकर डर पैदा हो गया है। दरअसल भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को पूर्वानुमान में बताया कि उत्तर अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अंडमान सागर में यह बदलाव 10 अक्टूबर को हो सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्र बनने की पूरी संभावना है जो दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ेगा। बता दें कि राज्य के लिए अक्टूबर को 'CYCLONE Month' माना जाता है और इसलिए लोगों के बीच डर का माहौल है। ओडिशा के तट से अधिकतर बड़े चक्रवात इसी माह में टकराए हैं।

इन जिलों के लिए येलो वार्निंग 

मानसून की वापसी व चक्रवाती गतिविधियों को देखते हुए IMD ने 9 अक्टूबर सुबह 8.30 बजे तक येलो वार्निंग जारी कर दिया है। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक भारी बारिश के लिए इन जिलों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है - सुंदगढ़, बारगढ़, झारसुगुडा संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, मयूरभंज, कयोनझर और बालासोर, मलकानगिरी, कोरापुट, नवरंगपुर, रायागढ, कालाहांडी, कंधमाल, गजपति और गंजम।

अक्टूबर में ही आया था सुपर साइक्लोन

29 अक्टूबर 1999 में आए सुपर साइक्लोन के कारण पारादीप के पास लैंडफाल हुआ था और 10 हजार लोगों की मौत हो गई थी। चक्रवात फेलिन (Cyclones Phailin), हुदहुद और तितली 2013, 14, 18 के अक्टूबर में आए थे। वहीं इस साल सितंबर में आए चक्रवात गुलाब के कारण आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के कई जिले प्रभावित हुए।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें