📅 Monday, 26 October 2026 | 07:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राज्य

कर्मचारियों को बम्पर प्रमोशन : एसईसीएल के 3 हजार से अधिक कर्मचारी नए साल में होंगे पदोन्नत

📅 02 January 2022, 10:30 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कर्मचारियों को बम्पर प्रमोशन : एसईसीएल के 3 हजार से अधिक कर्मचारी नए साल में होंगे पदोन्नत
कर्मचारियों को बम्पर प्रमोशन : एसईसीएल के 3 हजार से अधिक कर्मचारी नए साल में होंगे पदोन्नत

एसईसीएल ने नए वर्ष का तोहफा देते हुए अपने लगभग 3 हजार से अधिक कर्मचारियों के प्रमोशन की घोषणा की है। एसईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत इन कर्मचारियों की पदोन्नति स्वीकृत मेनपावर बजट, योग्यता एवं पात्रता के आधार पर दिया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति अनुसार मुख्यालय बिलासपुर, दानकुनी कोल काम्प्लेक्स समेत कम्पनी के 13 बड़े क्षेत्रों, 2 वर्कशाप के योग्य कर्मचारियांे को प्रमोशन का लाभ दिया जाएगा। उपरोक्त आँकड़ों में एसईसीएल मुख्यालय में आंतरिक चयन के जरिए भरे जाने वाले एचईएमएम आपरेटर के 124 पद भी शामिल हैं। मुख्यालय में पदोन्नत अन्य कर्मचारियों की श्रेणी में कंसोल आॅपरेटर, डाटा एन्ट्री आॅपरेटर, डुप्लिकेटिंग आॅपरेटर, प्यून आदि के पद शामिल हैं।

हालिया समय में एसईसीएल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर इसे बेहद महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है तथा नए वर्ष में पदोन्नति की घोषणा से कर्मचारियों में खासा उत्साह है। पदोन्नत कर्मचारियों में से लगभग 2700 कर्मचारियों का आदेश जारी किया जा रहा है वहीं शेष लगभग 750 कर्मचारियों की सूची शीध्र ही जारी की जाएगी।


इस अवसर पर एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए.पी. पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री बी.पी. शर्मा, निदेेशक तकनीकी (संचालन सह कार्मिक) श्री एम.के. प्रसाद, निदेेशक (वित्त) श्री एस.एम. चौधरी, निदेेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एस.के. पाल ने इस घोषणा पर कर्मचारियों को बधाई दी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें