📅 Wednesday, 16 September 2026 | 12:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,003.82 ▼ -777.94 (-1.04%) निफ्टी 50: 23,118.60 ▼ -279.50 (-1.19%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,040 🥈 चांदी (1kg): ₹240,200 ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
खेल

भारत के पहलवान नवीन कुमार ने कुश्ती में भारत को छठा और कुल 12वां गोल्ड मेडल दिलाया

📅 07 August 2022, 01:19 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारत के पहलवान नवीन कुमार ने कुश्ती में भारत को छठा और कुल 12वां गोल्ड मेडल दिलाया
भारत के पहलवान नवीन कुमार ने कुश्ती में भारत को छठा और कुल 12वां गोल्ड मेडल दिलाया

बर्मिंघम : बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत के पहलवान नवीन कुमार ने फ्रीस्टाइल 74 किलो वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद शरीफ ताहिर को 9-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. कुश्ती में भारत का यह छठा गोल्ड है.

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में नवीन कुमार ने भारत को 12वां गोल्ड मेडल दिलाया. वहीं कुश्ती में भारत का यह छठा गोल्ड है. इससे पहले आज ही रवि दहिया और विनेश फोगाट ने अलग अलग वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता.

विनेश फोगाट ने जीता गोल्ड

भारत की सीनियर पहलवान विनेश फोगाट ने तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने फ्रीस्टाइल 53 किलो में श्रीलंका की चामोडया केशानी को हराया. विनेश ने यह मैच 4-0 से अपने नाम किया. उन्होंने 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किलो और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में 50 किलो वर्ग में भी गोल्ड मेडल जीता था.

रवि दहिया ने भी जीता गोल्ड

भारत के स्टार पहलवान रवि कुमार दहिया ने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों मे मेडल जीता है. उनका पहला मेडल ही गोल्ड है. रवि ने फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग के फाइनल में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो विल्सन को 10-0 से हराया. भारत का कुश्ती में यह चौथा गोल्ड मेडल है.  फोटो- ट्विटर

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें