चैत्र नवरात्रि 72 वर्षों से जारी है सामूहिक यज्ञ : 10 दिवसीय सामूहिक यज्ञ की शुरुआत
📅 03 April 2022, 01:20 AM
•
✍️ जगदीश राठौर
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
रतलाम : रतलाम जिले के जावरा नगर में चैत्र नवरात्रि के पर्व श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर परिसर में सामूहिक यज्ञ का आयोजन आचार्य श्री सुभाष शर्मा के सानिध्य में संपन्न हुआ. मां गायत्री भक्त जगदीश राठौर पत्रकार के अनुसार मुख्य यजमान किशोर शाकल्य ने धृत (घी) की आहूतिया दी. सामूहिक यज्ञ के बाद उपस्थित सभी गायत्री माता के भक्तों ने भूत भावन भास्कर (सूर्य) का जलाभिषेक किया. पुजारी मनोहर दास बैरागी के सानिध्य में आरती की गई. उल्लेखनीय है कि श्री त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर पर 72 वर्षों से दोनों नवरात्रि मे 10 दिनों तक एवं प्रत्येक पूर्णिमा पर सुबह 6 : 00 बजे सामूहिक यज्ञ का आयोजन चल रहा है.
पालीवाल वाणी न्यूज़ नेटवर्क : जगदीश राठौर...✍️

📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पत्रकारिता को चौथे स्तंभ की मान्यता देना है तो संसद में प्रस्ताव पारित किया जाए : प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया