राजसमन्द

अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

Suresh Bhat...✍️
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन

राजसमंद। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्म दिवस पर गांधी सेवा सदन में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा के माल्यार्पण के साथ ही सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में बाल निकेतन के बाल संगायकों ने वैष्णव गीतों को मनभावक प्रस्तुतियां दी। वहीं सौभाग्या अनिल ने बाईबिल पाठ, मुशाहिद अहमद ने कुरान पाठ, कोमल पालीवाल ने गीता पाठ, सरदार हरविन्दर सिंह ने गुरूवाणी, विजय कंडारा ने रामायण चौपाई का पाठ कर सर्व धर्म का संदेश दिया। साहित्यकार कमर मेवाड़ी ने कहा कि हम मनुष्य को बचा नहीं पा रहे है। इस अवसर पर अफजल खां अफजल, मधुसूदन व्यास, भंवरलाल वागरेचा, काशीराम पालीवाल, कालूशाह, जमनाप्रसाद पंवार, विजय कंडारा, गजेन्द्र माली आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार शंकरपुरा स्थित हरिता इन्टरनेशनल उमावि में गांधी और शास्त्री की जयंति पर राजअम्बिका की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय निदेशक गोपकुमार पिल्लै ने महात्मा गांधी के जीवन का परिचय दिया। बच्चों द्वारा नाटक, वेशभूषा प्रतियोगिता और गायन प्रस्तुत किया गया। सेंन्ट मीरा संस्थान में गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य में गांधी जी विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता रखी गयी जिसमें महावि़द्यालय सीनियर वर्ग में खुशबू पहाडिय़ा प्रथम, रानी खटीक द्वितीय एवं निश तृतीय स्थान पर रही। संचालिका डॉ. बृजलता चौधरी ने गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।
फोटो- राजसमंद। गांधी सेवा सदन स्कूल में धर्मसभा के दौरान गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते संस्था मंत्री डॉ. महेन्द्र कर्णावट एवं उपस्थित विद्यार्थी।

paliwalwani.com
पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो-Suresh Bhat...✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News