सेंट पॉल्स के बच्चों ने लहराया सफलता का परचम : छात्रों एवं अभिभावकों को बधाई
Annu Rathore रुद्रांजली
राजसमंद.
राजसमंद रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा दसवीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि स्वरित रेगर ने 95.2% के साथ विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
लक्षित धाकड़ 90.2% के साथ दूसरे स्थान तथा गौरव प्रजापत 90% के साथ तीसरे स्थान पर रहे। साथ ही ताहा सयानी 89.6% , तमन्ना मादरेचा 89% , प्रज्ञा जिंगर 89 % , कुशाग्र नागर 88.6%, तनवीर जैन 87.6 % आदि विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि कुल 25 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक हासिल किए हैं और 68 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर अपनी सफलता का परचम लहराया है।
अभी कुछ विद्यार्थी अपने परिणाम में सुधार के लिए दूसरी बार परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं और यकीनन ही और अधिक अंक अर्जित करेंगे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों एवं अभिभावकों को इस उत्कृष्ट परिणाम के लिए बधाई देकर आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल