तेरापंथ कन्या मंडल ने निकाली साइकिल रेस
राजसमंद : अखिल भारतीय तेरापंथ कन्यामण्डल के तत्वाधान में तेरापंथ कन्यामण्डल कांकरोली द्वारा साइकिल रेस (CYCLING RALLY) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारम्भ 100 फिट रोड़, कांकरोली से होते हुए प्रज्ञा विहार के प्रांगण में समाप्त हुआ. महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती इंद्रा पगारिया एवं सुधा सोनी द्वारा सभी का स्वागत किया गया. कार्यक्रम में लगभग 30 लोगो ने अपना योगदान दिया. कन्यामण्डल प्रभारी श्रीमती नीतू चोरडिया एवं श्रीमती रीना चोरडिया का पूर्ण सहयोग रहा व कन्यामण्डल संयोजिका ऋषिता भलावत एवं सह संयोजिका तनुश्री मेहता ने इस कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था की. कार्यक्रम के अंत में पांच लक्की विजेताओं (5 Lucky Draw Winners) को पुरूस्कार प्रदान कर उत्साहित करने का प्रयास किया गया.
उक्त जानकारी श्री पप्पू लाल कीर (राजसमंद) ने पालीवाल वाणी को दी.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
बामन टुकड़ा में छाया पोस्टर वार : बदलाव और युवा नेतृत्व को लेकर बढ़ी चर्चा : सत्ता की होड़ या गाँव का कल्याण...!
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं : आरवाड़ा में राजकीय विद्यालय से हटेगा अतिक्रमण, यही मेरी पहली प्राथमिकता : प्रकाश प्रजापती