📅 Thursday, 03 September 2026 | 08:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
राजसमन्द

Rajsamand News : सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रचा

📅 28 September 2025, 12:24 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Rajsamand News : सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रचा
Rajsamand News : सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय ने क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर इतिहास रचा

राजसमंद. रीको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय 34 वीं जिला स्तरीय अंडर-17 छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता जीतकर लगातार दूसरी बार जीतकर इतिहास रच दिया. 

विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने पालीवाल वाणी को बताया कि अंडर 17 छात्र क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यालय की टीम फाइनल में श्रीजी पब्लिक स्कूल, नाथद्वारा को एक तरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर विजेता बनी. सेंट पॉल्स ने लगातार 6 मैच जीतकर जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसके साथ ही दिलेक भटनागर, मोहित प्रताप सिंह हाडा, अक्ष मीणा एवं गौरांग श्रीमाली का राज्य स्तर पर चयन हुआ.

सत्र 2025-26 में अब तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में सेंट पॉल्स का प्रदर्शन शानदार रहा. शारीरिक शिक्षक राजेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को आगे बताया कि अब तक 23 विद्यार्थियों का अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में राज्य स्तर पर चयन हुआ है. विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी व आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की.

  • Annu Rathore रुद्रांजली 
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें