मेरी भाषा मेरा मान : राजस्थान साहित्य कला व संस्कृति पर संगोष्ठी का आयोजन संपन्न
राजसमंद : मेरी भाषा मेरा मान कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान साहित्य कला व संस्कृति पर एक संगोष्ठी का आयोजन पालीवाल समाज की समाजसेविका श्रीमती पुष्पा पालीवाल के संचालन में उनके निज निवास पर आयोजित किया गया. इस अवसर पर आशा पुरोहित, वर्धिनी पुरोहित, इंदिरा जोशी, मधु पालीवाल, प्रतिभा पालीवाल, तुलसीदेवी जी सहित अनेक महिला साहित्यकारो ने राजस्थानी साहित्य व संस्कृति पर अपने विचार प्रस्तुत किए. श्रीमती पुष्पा पालीवाल ने मेरी भाषा मेरा मान कार्यक्रम की संचालिका भी हैं.
आजादी के अमृत-महोत्सव वर्ष 2021 से मेरी भाषा मेरा मान कार्यक्रम का आरंभ किया गया. अभी तक अनेको आनलाइन व आफलाइन संगोष्ठियो के माध्यम से विभिन्न भारतीय भाषाओं व बोलियो के उन्नयन पर सुचारू रूप से काम किया जा रहा हैं. ब्रजभाषा, छत्तीसगढी भाषा, पोवारी भाषा के साथ राजस्थानी भाषा, कला व संस्कृति पर भी कई समृद्ध गोष्ठियो का आयोजन हुआ हैं.
मेरी भाषा मेरा मान कार्यक्रम का आरंभ अन्तर्राष्ट्रीय श्यामा साहित्य कला संगम की संयोजिका व अध्यक्ष श्रीमती संगीता राजपूत “श्यामा“ जी द्वारा किया गया था. बात दे : श्रीमती पुष्पा पालीवाल को संस्था द्वारा श्यामा साहित्य सेवा सम्मान 2022 एवं विभिन्न अवसरों पर साहित्य पुरस्कारों से अनेक बार सम्मानित भी हो चुकी हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज : प्रकाश प्रजापति