📅 Wednesday, 04 November 2026 | 09:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

गायत्री शक्तिपीठ राजसमंद : पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ मंडल द्वारा रविवार को केरियर काउंसलिंग सेमिनार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह होगा

📅 05 July 2025, 11:20 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गायत्री शक्तिपीठ राजसमंद : पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ मंडल द्वारा रविवार को केरियर काउंसलिंग सेमिनार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह होगा
गायत्री शक्तिपीठ राजसमंद : पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ मंडल द्वारा रविवार को केरियर काउंसलिंग सेमिनार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह होगा

राजसमंद.

पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ राजसमंद मंडल श्री राजेश जोशी एवं श्री किशन पुरोहित ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 6 जुलाई 2025 रविवार को गायत्री शक्तिपीठ, राजसमंद में एक विशेष आयोजन आयोजित किया जा रहा हैं. 

जिसमें वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों हेतु केरियर काउंसलिंग सेमिनार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं. उक्त आयोजन पालीवाल ब्राह्मण महासभा से संबद्ध पालीवाल, मेनारिया, नागदा समाज की सभी श्रेणियों के सानिध्य में संपन्न होगा.

कार्यक्रम प्रात : 10.00 से 11.00 बजे (पंजीयन, उपस्थिति एवं अल्पाहार), तत्पश्चात 2.00 बजे तक केरियर काउंसलिंग सेमिनार होगा. वहीं दोपहर 2.00 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा.

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन देना एवं उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना है. आयोजकों ने समाज के गणमान्यजनों एवं अभिभावकों से समय पर अपनी गरिमापूर्ण मौजूदगी दर्ज कराकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है.

indoremeripehchan.in

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें