📅 Tuesday, 15 September 2026 | 01:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,587.64 ▼ -194.12 (-0.26%) निफ्टी 50: 23,293.85 ▼ -104.25 (-0.45%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,560 🥈 चांदी (1kg): ₹237,500 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
राजस्थान

रात को सरपंच घर पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा, नंबर नहीं दिया तो किया 'गंदा' काम

📅 25 February 2025, 12:20 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रात को सरपंच घर पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा, नंबर नहीं दिया तो किया 'गंदा' काम
रात को सरपंच घर पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा, नंबर नहीं दिया तो किया 'गंदा' काम

प्रतापगढ़. थानागाजी-पंचायत भूरियावास के सरपंच अरविंद कुमार पर पंचायत क्षेत्र की एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि भूरियावास की एक महिला ने सरपंच के खिलाफ शिकायत दी कि बुधवार रात्रि करीब 9.00 बजे सरपंच उसके घर पहुंचा और मोबाइल नंबर मांगने लगा। जब नम्बर नहीं दिए तो उसने उससे छेड़छाड़ की।

इधर, सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कराने के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण स्थानीय थाने पर पहुंचे और सरपंच पर लगे आरोपों को निराधार बताया। ग्रामीणों का कहना था कि राजनीतिक द्वेष के चलते महिला को भड़काकर या लालच देकर मामला दर्ज करवाया गया है। भूरियावास के सरपंच अरविंद कुमार ने बताया कि मेरे खिलाफ महिला को भड़काकर राजनीतिक द्वेष के कारण मामला दर्ज कराया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें