📅 Tuesday, 03 November 2026 | 08:07 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹139,310 • 🥈 चांदी (1kg): ₹186,000 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राजस्थान

रक्षक बना भक्षक : पति रखता था बाथरूम में बंद , पत्नी को करता था टॉर्चर, दूसरी महिला से थे सम्बन्ध, जब न्याय नहीं मिला तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम..

📅 19 December 2021, 11:31 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रक्षक बना भक्षक : पति रखता था बाथरूम में बंद , पत्नी को करता था टॉर्चर, दूसरी महिला से थे सम्बन्ध, जब न्याय नहीं मिला तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम..
रक्षक बना भक्षक : पति रखता था बाथरूम में बंद , पत्नी को करता था टॉर्चर, दूसरी महिला से थे सम्बन्ध, जब न्याय नहीं मिला तो महिला ने उठाया खौफनाक कदम..

एक पुलिस का काम होता है कि वह लोगों के ऊपर हो रहे अत्याचारों को रोके, उन्हें न्याय दिलाए। लेकिन क्या होगा जब खुद एक पुलिसवाला ही अत्याचार और अन्याय करने लगे। अपनी ही बीवी को इतना टार्चर कर दे कि वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाए। यकीनन ये किसी भी पुलिस विभाग के लिए शर्मनाक बात होगी।

अब ऐसा ही एक मामला राजस्थान के पाली शहर के सर्वोदय नगर में देखने को मिला है। हेड कांस्टेबल रघुराज सिंह की पत्नी ज्योति कंवर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें अपने हेड कॉन्स्टेबल पति और ससुराल वालों की काली करतूत बताई है।

पति का था गैर-महिला से अवैध संबंध

मृतका ज्योति कंवर ने 26 फरवरी 2009 को भीलवाड़ा के रायपुर थाना क्षेत्र में जोगरास गांव निवासी रघुराजसिंह राजपूत के साथ शादी रचाई थी। इस शादी से उसे एक बेटा व एक बेटी हुई। हालांकि शादी के बाद पति का किसी गैर-महिला से अवैध संबंध हो गया। ऐसे में पति अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। उसने पत्नी के माता-पिता को ये तक बोल दिया कि वह अपनी बेटी को यहां से ले जाए।

बीवी को कई दिनों बाथरूम में रखा बंद

मृतका के घरवालों ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति का 26 नवंबर को पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। ऐसे में ससुरालवालों ने बेटी को बाथरूम में बंद कर दिया था। उन्होंने उसे खाना भी नहीं दिया। कई दिनों भूखा प्यासा रखा। यहां तक कि बच्चों को भी ननद के पास दूसरे गाँव भेज दिया ताकि बेटी उनसे न मिल पाए। खुद ज्योति ने भी मरने से पहले अपने सुसाइड नोट में इन बातों का जिक्र किया था।

न्याय नहीं मिला तो की आत्महत्या

जब घरवालों को बेटी के साथ हो रहे अत्याचारों की भनक लगी तो वे उसे अपने साथ घर ले आए। यहां बेटी मां से लिपटकर फूट-फूटकर रोई। उसने अपने पति और ससुरालवालों की प्रताड़ना का जिक्र किया। फिर ज्योति के घरवालों ने 10 दिसंबर को भीलवाड़ा एसपी को लिखित में शिकायत दी।

इस पर एसपी ने आरोपी रघुराज सिंह को बुलाकर हिदायत दी। हालांकि इसका क्रूर पति पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद ज्योति ने 11 दिसंबर को उदयपुर के प्रतापनगर थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन जब उसे न्याय नहीं मिला तो ट्रेन के आगे कूद अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

पुलिस को ज्योति का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने बताया कि पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंध और बच्चों से बिछड़ने के गम में यह कदम उठा रही है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पति और ससुरालवालों को ठहराया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें