📅 Thursday, 05 November 2026 | 09:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 78,725.96 ▲ +1,424.56 (+1.84%) • निफ्टी 50: 24,433.20 ▲ +472.60 (+1.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹196,500 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
राजस्थान

महर्षि बाबूलाल शास्त्री डॉ. बालकिशन शर्मा को ‘‘ज्योतिष शिरोमणि’’ मिली उपाधी

📅 06 May 2023, 10:44 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महर्षि बाबूलाल शास्त्री डॉ. बालकिशन शर्मा को ‘‘ज्योतिष शिरोमणि’’ मिली उपाधी
महर्षि बाबूलाल शास्त्री डॉ. बालकिशन शर्मा को ‘‘ज्योतिष शिरोमणि’’ मिली उपाधी

टोंक :

एस्ट्रोलाइट स्प्रिच्युअल राजस्थान एकेडमी आसरा जयपुर द्वारा राजकीय महाराज आचार्य  संस्कृत महाविद्यालय  गांधी नगर जयपुर में आयोजित 3 एवं 4 मई को दो दिवसीय अखिल भारतीय  ज्योतिष महासेमिनार में मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक महर्षि बाबूलाल शास्त्री, आचार्य डॉ. बालकिशन शर्मा ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लिया। 

इस अवसर पर महर्षि बाबूलाल शास्त्री ने अपने व्याख्यान में परिवार में बढ़ते तनाव, गण मिलान के बाद भी सम्बन्ध विच्छेद के लिए सूर्य, शनि, राहु, केतु ग्रहों के प्रभाव की जानकारी दी। पंचागों में आ रहे अलग-अलग मुहूर्तों के समय आने के लिये चिन्तन किया गया, वहीं पंचागों के गणितज्ञों से एकरुपता लाने एवं समाज को सही मार्गदर्शन देने के लिए सुझाव दिये गये। डॉ. बालकिशन शर्मा ने अपने व्याख्यान में अंगारक योग एवं मंगल दोष की जानकारी दी ।

इस मौके पर आयोजक रमेश कुमावत, रेखा कुमावत, पंडित दिलिप अवस्थी, डॉ. मनोज गुप्ता, पंडित के. के. ओझा, आचार्या भारती चौधरी द्वारा महर्षि बाबूलाल शास्त्री को वैदिक ज्ञान के प्रति ज्योतिष क्षेत्र में की जा रही जनसेवा, शोध कार्य के लिए एवं डॉॅ. बालकिशन शर्मा को  जनसेवा के कार्य करने के लिए ‘‘ज्योतिष शिरोमणि’’ उपाधि प्रदान कर  साफा बंधवाकर, शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर  सम्मानित किया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें