कार एवं ट्रक की भिडन्त में चार लोगों की मौत, बच्चा मोंटू घायल
बाडमेर : राजस्थान में बाडमेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में आज कार की ट्रक से भिडंत हो जाने से तीन महिलाओं सहित चार व्यक्तियों की मौत हो गई तथा एक बच्चा घायल हो गया.
पुलिस उपअधीक्षक शुभकरण खींची ने जानकारी देते हुउ बताया कि कार में सवार सभी लोग गुजरात के धानेरा से जसोल मंदिर दर्शन के लिए आए हुए थे. आज सुबह करीब 7 : 00 बजे जसोल से धानेरा के लिए निकले थे. पुलिस के अनुसार करीब एक घंटे बाद आठ बजे कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार आगे से पूरी पिचक गई.
खींची ने बताया कि मृतकों में कमलादेवी (70) निवासी भीलड़ी (बनासकांठा), राजेश माहेश्वरी (22) महिला द्रोपदी बहन (65),मनीषा (32) निवासी, धानेरा (बनासकांठा) शामिल हैं.
इनके शवों को गुड़ामालानी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है. जानकारी के अनुसार राजेश उर्फ राजू भाई के साथ में दो बुआ एवं एक मासी की मौत हो गई. हादसे में आठ वर्षीय मोंटू को अस्पताल में इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार ट्रक गुजरात से बालोतरा (बाड़मेर) जा रहा है. जो तेज रफ्तार में था। कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक भी सड़क के साइड में जाकर क्षतिग्रस्त हो गया.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
राजस्थान में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत : झुंझुनूं में सड़क बनाते समय मशीन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई
गुरलां में वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजितः महन्त पुनीत दास त्यागी ने 60 बुजुर्गों को शाल व माला पहनाकर किया सम्मानित