📅 Wednesday, 04 November 2026 | 01:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,184.72 ▲ +1,491.92 (+1.97%) • निफ्टी 50: 23,887.40 ▲ +446.60 (+1.91%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,680 • 🥈 चांदी (1kg): ₹191,800 • ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
राजस्थान

प्रतापगढ़ में लोक अधिकार मंच का गठन : मेनारिया समाज के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर मेहता जिलाध्यक्ष नियुक्त

📅 11 August 2025, 12:12 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रतापगढ़ में लोक अधिकार मंच का गठन : मेनारिया समाज के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर मेहता जिलाध्यक्ष नियुक्त
प्रतापगढ़ में लोक अधिकार मंच का गठन : मेनारिया समाज के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर मेहता जिलाध्यक्ष नियुक्त

प्रतापगढ़. 

प्रतापगढ़ जिले में लोक अधिकार मंच का गठन किया, जिसमें मेनारिया समाज के वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर मेहता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं. प्रांतीय लोक अधिकार मंच कार्यालय के सचिव अभिषेक जैन ने पालीवाल वाणी को बताया कि चंद्रशेखर मेहता द्वारा समाज सेवा और लोकहित के कार्य जो लंबे समय से कर रहे हैं. इसी संदर्भ में इन्हे लोक अधिकार मंच का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं. 

प्रांतीय अध्यक्ष रामचंद्र पालीवाल और प्रांतीय महासचिव राकेश पालीवाल के मार्गदर्शन में प्रतापगढ़ जिले में कार्यकारिणी का जिला स्तर, उपखंड स्तर और नगर स्तर पर गठन किया जाए‌गा. लोक अधिकार मंच द्वारा पूरे प्रदेश में लोकहित के कई प्रकरण राज्यस्तर पर उठाए गये और समाधान करवाए गए. 

मंच के संभागीय महासचिव राकेश कोठारी ने निर्देशित किया कि शीघ्र कार्यकारिणी का गठन कर उद‌यपुर में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में टीम भाग लेवे. जहां विस्तार से कार्यो के लिए मार्गदर्शन और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मेहता ने कहा कि जिले के जो भी बंधु समाजसेवा और लोकहित के कार्यों में रुचि रखते हैं, आज सेवा भाव से कार्य करने वाले इच्छुक समाजसेवक मोबाईल संवाद 9414397122 पर संपर्क करे या अपना नाम, पता, परिचय सेंड दिजिए हमारी टीम आप से शीघ्र ही आप से संपर्क करेगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें