📅 Wednesday, 07 October 2026 | 09:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,200 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

विकी कौशल और कटरीना कैफ की सगाई को लेकर विक्की के भाई ने किया बड़ा खुलासा

📅 24 September 2021, 02:22 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विकी कौशल और कटरीना कैफ की सगाई को लेकर विक्की के भाई ने किया बड़ा खुलासा
विकी कौशल और कटरीना कैफ की सगाई को लेकर विक्की के भाई ने किया बड़ा खुलासा

हाल ही में विकी कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की रोका सेरिमनी की खबरें खूब छाई रहीं। अब विकी कौशल के भाई सनी कौशल (sunny Kaushal) ने दोनों की सगाई को लेकर चुप्पी तोड़ी है

सनी ने सगाई की इस खबर पर कहा है कि इस काल्पनिक एंगेजमेंट में नहीं आमंत्रित किए जाने को लेकर कोई नाराज नहीं था। उन्होंने बताया कि उनके सारे रिश्तेदार ये जानते हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी को यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर यह अफवाह कहां से और कैसे उड़ी है। वे एक सुबह उठे और सब जगह यही खबर छाई थी।

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

यह भी पढ़े : Multibagger Stock : IRCTC ने एक साल में 120% रिटर्न दिया, आने वाले समय में 5000 तक पहुंच सकता है

एक अलग इंटरव्यू में सनी ने बताया कि उनके पैरंट्स ने रोका की इस खबर पर कैसे रिऐक्ट किया। इसे याद करते हुए उन्होंने कहा विकी उस सुबह जिम गए हुए थे और तभी यह अफवाह आने लगी। जब वह जिम से लौटे तो उनके पापा और मां ने मजाक करते हुए पूछा- अरे यार, तेरी एंगेजमेंट हो गई, मिठाई तो खिला दे। जिसपर विकी ने जवाब देते हुए कहा- जितनी असली एंगेजमेंट हुई है उतनी असली मिठाई भी खा लो।

हर्षवर्धन कपूर ने गलती से यह खुलासा कर दिया था कि विकी और कटरीना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया था कि वह किसी ऐसी अफवाह के बारे में बताएं जो सच हो, जिसपर उन्होंने कहा, 'विकी और कटरीना साथ हैं और यह सच है। मुझे नहीं पता कि ये बोलकर मैं उनके लिए परेशानियां तो नहीं खड़ी कर रहा, मुझे लगता है इसे लेकर वे ओपन हैं।'

विकी और कटरीना के अफेयर की चर्चा लंबे समय से है और दोनों कई बार पब्लिकली साथ भी नजर आए हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिलेशनशिप को लेकर कुछ खुलकर नहीं कहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें