पटना में 12 जून को होने वाली विपक्ष की बैठक टली
बिहार : आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को घेरने की रणनीति पर चर्चा के लिए पटना में 12 जून 2023 को होने वाली विपक्ष दलों की बैठक टल गई है. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस और डीएमके के अनुरोध पर यह बैठक स्थगित की गई है.
राहुल अभी अमेरिका की यात्रा पर हैं. वहीं सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और डीएमके नेता एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी अपने-अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के चलते 12 जून की बैठक में शरीक होने में कठिनाई महसूस कर रहे थे. ऐसे में खबर है कि अब 23 जून को यह बैठक हो सकती है.
हालांकि सूत्रों ने बताया कि इस बैठक को लेकर विपक्ष के नेताओं से राय ली जा रही है. कहा जा रहा है कि इस बैठक की अगली तारीख को लेकर सभी से सहमति ली जा रही है. इसके बाद ही नई तारीख का ऐलान किए जाएगा. फिलहाल इस बैठक को लेकर तेजस्वी यादव ने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है. तेजस्वी यादव ने 12 जून की बैठक के टलने के सवाल पर कहा है कि इसको लेकर आप लोगों को पूरी जानकारी जल्द दी जाएगी.
बता दें कि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकता कायम करने के उद्देश्य से कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और वाम दलों के अलावा कई क्षेत्रीय क्षत्रपों से बातचीत करने की पहल की. (भाषा इनपुट के साथ)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
42.30 लाख बीपीएल किसानों को तीन महीने तक मिलेगा मुफ्त अनाज : नागपुर में कार से लूटे गए 3.28 करोड़ रुपये मध्य प्रदेश से बरामद
किसान सभा का 36वां राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न : मोदी सरकार की सांप्रदायिक-कॉर्पोरेटपरस्त तथा कृषि विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान
Traffic Police Vehicle Seize Rules: ट्रैफिक पुलिस जब्त कर सकती है आपकी कार-बाइक? जानिए गाड़ी छुड़ाने का पूरा प्रोसेस और अपने अधिकार