📅 Sunday, 06 September 2026 | 01:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
अन्य ख़बरे

हर साल औसतन डेढ़ लाख लोग त्‍याग रहे भारत की नागर‍िकता, 2021 में सबसे ज्‍यादा, गृह मंत्रालय ने जारी किए पिछले तीन साल के आंकड़े

📅 19 July 2022, 05:30 PM ✍️ Pushplata ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हर साल औसतन डेढ़ लाख लोग त्‍याग रहे भारत की नागर‍िकता, 2021 में सबसे ज्‍यादा, गृह मंत्रालय ने जारी किए पिछले तीन साल के आंकड़े
हर साल औसतन डेढ़ लाख लोग त्‍याग रहे भारत की नागर‍िकता, 2021 में सबसे ज्‍यादा, गृह मंत्रालय ने जारी किए पिछले तीन साल के आंकड़े

संसद का मानसून सत्र चल रहा है और गृह मंत्रालय ने भारत की नागरिकता छोड़ने वालों का एक आंकड़ा उपलब्ध करवाया है। संसद में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया है कि हर वर्ष औसतन करीब डेढ़ लाख लोग भारत की नागरिकता छोड़ रहे हैं। वहीं भारत की नागरिकता छोड़ने वालों की विदेशी देशों में पहली पसंद अमेरिका है।

गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि वर्ष 2021 में 1,63,370 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी है और विदेश में बस गए। जबकि वर्ष 2020 में 85,256 लोगों ने और वर्ष 2019 में 144,017 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी और दूसरे देशों में बस गए। इससे पता चलता है कि 2020 की तुलना में 2021 में दुगने लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी। बता दें कि वर्ष 2020 में कोरोना महामारी आई थी।

यूएस बना भारतियों की पहली पसंद

केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अमेरिका भारतीय नागरिकता को छोड़ने वालों की पहली पसंद बन रहा है। वर्ष 2019 में 61,683 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिका की नागरिकता ली थी। वर्ष 2020 में 30,828 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिका की नागरिकता ली। वहीं वर्ष 2021 में अब तक सबसे अधिक 78,284 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़कर अमेरिका की नागरिकता ली।

वहीं पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान में भी बसने वालों की तादाद बढ़ी है। वर्ष 2019 में एक भी भारतीय नागरिक ने पाकिस्तान की नागरिकता नहीं ली थी। जबकि वर्ष 2020 में 7 भारतीय नागरिकों ने पाकिस्तान की नागरिकता ली। वर्ष 2021 में यह आंकड़ा बढ़ कर 41 पहुंच गया। वहीं वर्ष 2021 में एक व्यक्ति ने बांग्लादेश की नागरिकता ली।

वर्ष 2021 में 23,533 भारतियों ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ली, जबकि 21,597 लोगों ने कनाडा की नागरिकता ली। वहीं 14,637 भारतियों ने ब्रिटेन की नागरिकता ली। वर्ष 2019 में 536 लोगों ने चीन की नागरिकता ली है। वहीं वर्ष 2020 में 556 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़कर चीन की नागरिकता ली।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें