📅 Saturday, 05 September 2026 | 05:09 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 🌧️ इंदौर: 26°C (बारिश)
अन्य ख़बरे

अर्पिता मुखर्जी के एक और घर में मिला पैसों और गहनों खजाना : फ्लैट में रुपये और सोने के गहने मिले

📅 27 July 2022, 08:26 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अर्पिता मुखर्जी के एक और घर में  मिला पैसों और गहनों खजाना : फ्लैट में रुपये और सोने के गहने मिले
अर्पिता मुखर्जी के एक और घर में मिला पैसों और गहनों खजाना : फ्लैट में रुपये और सोने के गहने मिले

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की निकट सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से पैसा मिलने का सिलसिला रूक नहीं रहा है. ईडी को उनके घर पर सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद भी एक दूसरे फ्लैट में लाखों रुपये और गहनों का खजाना मिला है. माना जा रहा है अर्पिता के बेलघरिया फ्लैट में रुपये और सोने के गहने मिले हैं. फिलहाल ईडी ने बैंक से रुपये गिनने की और मशीनें मंगवायी हैं. इसके बाद पता चलेगा कि कितना रुपया है.

संभावना है कि बहुत बड़ी संख्या में नोटो के बंडल हैं, इसलिए मशीनें मंगवाई गई हैं. ईडी ने बैंक से नोट गिनने के लिए पांच मशीनें मंगाई है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अर्पिता के घर कितने रुपये हो सकते हैं.

गौरतलब है कि बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी ने पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी निकट सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया है. इससे पहले अर्पिता मुखर्जी के एक घर से लगभग 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली थी और महत्वपूर्ण कागजात हाथ लगे थे. इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अर्पिता मुखर्जी ने ईडी के सामने कई बातें कही हैं जिसमें पार्थ चटर्जी पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अर्पिता ने कहा है कि पार्थ चटर्जी उनके घर में पैसे जमा करते थे और इसे “मिनी-बैंक” की तरह इस्तेमाल करते थे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें