📅 Monday, 14 September 2026 | 01:32 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,040 🥈 चांदी (1kg): ₹238,800 🌧️ उज्जैन: 28°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
अन्य ख़बरे

नाबालिग की नदी में डूबने से मौत

📅 25 September 2024, 01:26 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नाबालिग की नदी में डूबने से मौत
नाबालिग की नदी में डूबने से मौत

कोंडागांव. जिले की नारंगी नदी में में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़के की डूबने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में नाबालिग को ढूंढने का प्रयास कर रही है, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, लापता नाबालिग का नाम किशोर देवांगन है। जो आज अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया हुआ था। इस दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से वह किनारे पर वापस लौट नहीं सका और डूब गया. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं परिवार वाले चिंतित हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि वे नाबालिग की तलाश के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल, रेस्क्यू टीम को अभी तक सफलता नहीं मिली है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें