Friday, 11 July 2025

अन्य ख़बरे

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज की श्रीमती जानकी चौधरी बनी अध्यक्ष

Paliwalwani
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज की श्रीमती जानकी चौधरी बनी अध्यक्ष
समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज की श्रीमती जानकी चौधरी बनी अध्यक्ष

पन्ना : लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला इकाई पन्ना की 1 अक्टूबर 2022 को कोर कमेटी की बैठक के निर्णय अनुसार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती जानकी चौधरी पति श्री श्रीपत चौधरी ग्राम महाराजपुर पोस्ट कठबरिया को  संघ की तरफ से ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है.

आज नियुक्ति पत्र सौंपते हुए लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि संघ के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आशा कार्यकर्ताओं  की समस्याओं एवं अधिकारो को लेकर श्रीमती जानकी चौधरी अपना कार संपादित करती रहेंगी. नियुक्ति पत्र सोपने में मुख्य रूप से लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक श्री राजेश चौराहा. संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पांडे. संघ के कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे. सपोर्ट स्टाफ कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव मुकेश सिंघ. अंशकालीन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी वर्मा. शिक्षा विभाग लघु वेतन कर्मचारी अध्यक्ष राम प्रसाद जाटव. संघ के जिला सचिव राम कुमार चौबे आदि कर्मचारी उपस्थित रहे.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News