📅 Thursday, 08 October 2026 | 04:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,410 • 🥈 चांदी (1kg): ₹222,900 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

कुंवारी युवती पर फिदा हुई शादी शुदा औरत-प्यार की नई मिसाल...!

📅 07 April 2026, 11:38 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कुंवारी युवती पर फिदा हुई शादी शुदा औरत-प्यार की नई मिसाल...!
कुंवारी युवती पर फिदा हुई शादी शुदा औरत-प्यार की नई मिसाल...!

शादीशुदा औरत से युवती ने की शादी

बिहार. बक्सर में दो महिलाओं ने आपस में की शादी की. बगेन गोला थाना क्षेत्र की संध्या देवी और रूबी कुमारी ने एक-दूसरे से विवाह किया. आपको बता दें कि संध्या की पहले से शादी हो चुकी है और उनके दो बच्चे भी हैं. दोनों ने अष्टभुजी मंदिर में विधिवत शादी की और रामेश्वर नाथ मंदिर में रस्में पूरी कीं. ये शादी आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बना हुआ है. 

बक्सर में दो महिलाओं ने शादी कर ली है. अब यह देखना होगा कि इन दोनो ने भी सोशल मीडिया पर सिर्फ वायरल होने के लिए शादी की है.

मीडिया से बात करते हुए दोनों ने बताया कि वो साथ में ही डांस वीडियोज बनाती थी. धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. फिर बीते चार अप्रैल को विंध्याचल में दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली. अब इसका वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 

इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक यजूर ने कहा, ‘अब बस नगर निगम से ‘मैरिज सर्टिफिकेट’ मिलने की देरी है, फिर तो यह जोड़ी ‘लेजेंडरी’ हो जाएगी.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘ये कौन सा प्यार है भाई.’ इसके अलावा एक ने बोला कि ये क्या है भाई. वहीं कुछ ने इसे गलत बताया तो कुछ इसे सही बता रहे हैं. लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें