दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित
राजेश जैन दद्दू
इंदौर. दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद) इंदौर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सुगंध दशमी महापर्व पर आयोजित शहर के विभिन्न मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणामों की घोषणा निर्णायक टीम द्वारा सर्वसम्मति से कर दी गई है।
सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में इंदौर शहर के अनेक जैन मंदिरों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी मंदिरों में सुगंध दशमी के अवसर पर आकर्षक झांकियां एवं मनोहारी मंडल जी की रचनाएं की गई थीं। निर्णायक मंडल ने सभी स्थलों का सूक्ष्म अवलोकन कर परिणाम घोषित किए।
झांकी प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे -
मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता परिणाम -
निर्णायक मंडल टीम में सुभाष सेठिया, पं. भरत शास्त्री, श्रीमती अंकिता जैन एवं श्री जिनेन्द्र सावला शामिल थे। सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा, महामंत्री हर्ष जैन, कार्य अध्यक्ष सुशील पांड्या सहित समस्त पदाधिकारियों ने सभी विजेता मंदिर समितियों को बधाई दी है तथा सभी प्रतिभागी मंदिरों की धर्म प्रभावना की अनुमोदना की है। पुरस्कार वितरण समारोह शीघ्र ही परम पूज्य निर्यापक तीर्थ चक्रवर्ती सुधा सागर जी संसघ के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भीड़ को देखकर मंजिल तय मत करो, रास्ता कहाँ जाता है यह देखो : निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद द्वारा आयोजित सुगंध दशमी पर मंदिरों की झांकी एवं मंडल जी निर्माण प्रतियोगिता-2026 के परिणाम घोषित
राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को लिखा पत्र : इंदौर में 'छात्रों की गूंज' में उठा शिक्षक भर्ती का मुद्दा अब राष्ट्रीय स्तर पर गूँजा
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत निराश्रित : इंदौर नगर निगम में MIC सदस्य श्री मनीष शर्मा (मामाजी) की झलक