ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन पैसे का लेन-देन आपको नुकसान में डाल सकता है. एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें. परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है. गलतफहमी से बचें। किसी का भला करने में हानि उठाना पड़ सकती है. आपको आज केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए. प्रेम जीवन में असंतुष्टि का भाव रह सकता है. आपके प्रिय आपसे नाराज रह सकते हैं.
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आप विदेश में बसनेवाले मित्रों या स्नेहीजनों के अच्छे समाचार पाकर आनंद अनुभव कर सकेंगे. जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, वे तैयारी शुरू कर सकते हैं. प्रवास या धार्मिक स्थान पर जाने का योग है. ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी. इस कारण आप थोड़े चिड़चिड़े रह सकते हैं. व्यवसाय के लिए दिन एकदम सामान्य है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दोपहर के बाद मानसिक स्थिति में परिवर्तन आएगा और आप सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे.
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है. बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या ऑपरेशन ना कराएं. किसी गलत काम से दूर रहें, अन्यथा सम्मान खोने का डर बना रहेगा. किसी से विवाद दूर होने से मन को खुशी मिलेगी. खर्च ज्यादा होने से थोड़े परेशान हो सकते हैं. स्वास्थ्य खराब होगा. मानसिक रूप से आपके मन में हताशा छायी रहेगी. मंत्र जाप और पूजा से आपके मन को शांति मिलेगी. विद्यार्थियों के लिए भी समय थोड़ा मुश्किल है. एकाग्र होने में कठिनाई होगी.
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन ईश्वर भक्ति और पूजा-पाठ से दिन की शुरुआत होगी. परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा. दोस्तों और सगे-संबंधियों से उपहार मिलने से आनंद का अनुभव होगा. कार्य सरलता से पूरे होंगे. नौकरी और व्यापार में लाभ होगा. व्यापार बढ़ाने के लिए कोई योजना बना सकते हैं. भागीदारों के साथ सार्थक चर्चा हो सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. दुर्घटना होने की आशंका रहेगी, इसलिए धीमी गति से काम करें. विद्यार्थी समय पर असाइनमेंट्स पूरे कर सकेंगे.
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपका दिन मिश्रित फलदायी है. असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा. मन में किसी बात की चिंता रहेगी. परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें. काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से निराशा होगी. कार्यस्थल पर काम का भार भी बढ़ सकता है. अनावश्यक धन खर्च होगा. मौन रहकर विवादों से दूर रह सकेंगे. नकारात्मकता हावी रहने से मन परेशान हो सकता है. व्यवसाय में ज्यादा लाभ के लालच में ना आएं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी बात को लेकर संदेह की भावना आपके मन को बेचैन बनाएगी. दैनिक काम विलंब से पूरे होंगे. परिश्रम तो अधिक करेंगे, लेकिन फल कम मिलेगा. नौकरी में संभलकर रहें. साथियों का सहयोग कम मिलेगा. व्यापार में भी बड़े निर्णय लेने के लिए आज का दिन उचित नहीं है. ननिहाल पक्ष से चिंताजनक समाचार आ सकते हैं. शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा. उच्च अधिकारियों के साथ संघर्ष टालना उचित होगा. आपको समाज में सम्मान मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
● पूजास्थल पर क्यों नहीं रखते मृत पूर्वजों के चित्र?
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आज अत्यधिक भावुकता आपके मन को कमजोर बनाएगी. माता के स्वास्थ्य से संबंधित चिंता हो सकती है. प्रवास के लिए उचित समय नहीं है, इसलिए आज प्रवास का विचार बदलने की सलाह दी जाती है. सीने में दर्द का अनुभव होगा. जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में सावधान रहें. आज दस्तावेज से जुड़े कोई काम ना करें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता की कमी महसूस होगी. नौकरीपेशा लोगों का काम आज समय पर पूरा होने में दिक्कत आएगी.
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप संतान की समस्या से चिंतित रहेंगे. अपच या पेट दर्द की शिकायत रहेगी. विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएगा. बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग ना लें. प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी. थकान अधिक रहेगी. शेयर बाजार में निवेश करने में सावधानी रखें. आज आप ज्यादातर समय आराम करना पसंद करेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय मध्यम फलदायक है.
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके किसी काम या प्रोजेक्ट में सरकार से लाभ होगा. ऑफिस में महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे. ऑफिस के कामकाज के लिए बाहर जाना होगा. कार्यभार बढ़ेगा. पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे. गृह सजावट में भी रुचि रखेंगे. माता के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे. जीवनसाथी के साथ भी चल रहा कोई मतभेद दूर होगा. प्रेम जीवन संतुष्टि से भरा रहेगा.
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा. ऑफिस के मैसेजिंग ग्रुप या ईमेल में किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं. यहां एक गलती सब कर देते हैं बिना सोचे-समझे जवाब देना. अगर आपने ऐसा किया, तो मामला और बिगड़ सकता है. मार्केटिंग और टेक्निकल फील्ड में काम करने वालों को आज सर्वर डाउन या सिस्टम एरर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई खास अपडेट नहीं मिलेगा, जिससे निराशा हो सकती है.
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको काम में सफलता मिलेगी. कोई वित्तीय लाभ होगा और भाग्य में भी वृद्धि हो सकती है. आप नए काम भी शुरू कर सकेंगे. आपको अपने दोस्तों के पास से भावनात्मक सहयोग मिलता रहेगा. आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आपकी मुलाकात किसी प्रिय व्यक्ति से होगी और आपको काफी खुशी मिलेगी. नौकरी या व्यापार में किसी मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. भाग्य आपके साथ है.
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे. सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा. बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा. मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे. नौकरी और व्यवसाय में वृद्धि का योग है. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. संतान और पत्नी से लाभ होगा. मांगलिक प्रसंग आयोजित होंगे. अविवाहित जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. प्रवास का योग है. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी. अपने प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकेंगे.
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





