📅 Thursday, 15 October 2026 | 12:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,781.89 ▲ +857.19 (+1.19%) • निफ्टी 50: 22,622.70 ▲ +259.40 (+1.16%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,900 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 15 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!

📅 14 October 2026, 11:09 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 15 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का दैनिक राशिफल 15 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 15 अक्टूबर 2026 गुरूवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा,तभी आप किसी कार्य को सफल कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों की कृपा से किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको दिनभर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिससे आपके धन कोष में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा,क्योंकि आपको कुछ धार्मिक कामों में भाग लेने का अवसर मिलेगा,जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ आप समय हास्य विनोद में व्यतीत करेंगे। आपको व्यर्थ के झगड़े से बचना होगा। ननिहाल पक्ष से आपको सहयोग मिलता दिख रहा है। आप  अपने किसी परिजन से समय पर मदद न मिलने के कारण परेशान रहेंगे,लेकिन विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी में कठोर परिश्रम करना होगा,तभी वह उसमें सफल हो पाएंगे,लेकिन आपको किसी धन संबंधित स्कीम का भी पता चलेगा।

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके घर परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसकी तैयारियों में आप तो व्यस्त रहेंगे। अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तु की भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन भी हो सकता है,जिससे मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। यदि जीवनसाथी आपसे अपनी किसी समस्या को साझा करें,तो आपको उसमें उनकी मदद करनी होगी,जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। छोटे बच्चों आपसे कुछ नयी फरमाइशें कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों को किसी अनुभवी व्यक्ति की आवश्यकता होगी।

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ नए संदर्भों से लाभ मिलता दिख रहा है। व्यवसाय में उन्नति मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आपने अपने रोजमर्रा के कामों में कोताही बरती,तो बाद में आपको उनके लिए परेशान होना पड़ सकता है। आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है,जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा और वह परीक्षा की तैयारी भी जमकर करेंगे। आपको विदेश में रह रहे परिजन से कोई अशुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य कार्य में भी लगा सकते हैं।

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन आपको उच्चाधिकारियों की कृपा से मन मुताबिक कार्य मिलेगा,जिसे देखकर आपके साथी भी आपसे ईष्या करेंगे। कार्य व्यवहार में आपको तनाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है,नहीं तो आप किसी सही काम को भी गलत कर सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आपके पुराने झगड़े आज समाप्त होंगे और आप यदि किसी को उधार देंगे,तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है,लेकिन आपका कोई कानूनी कार्य सुलझेगा।

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में कुछ नई उपलब्धियां मिलती नजर आ रही है और संतान के करियर में यदि आपको कुछ चिंताएं सता रही थी,तो वह भी समाप्त होगी,क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें अपने साथी से बातचीत करके चल रहे वाद विवाद को सुलझाना होगा नहीं तो वह उनके लिए परेशानी भरा हो सकता है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति देखकर लोग हैरान रहेंगे लेकिन गुप्त शत्रु आज आपके कार्य में टांग अड़ाने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने कार्यों की ओर ध्यान लगाएं।

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा और आपकी अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ना भी स्वाभाविक है,लेकिन आपके गुप्त व ईर्ष्यालु शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा करा सकता है। यदि कोई कार्यक्षेत्र में आपका कोई वाद-विवाद पनपे तो आपको उसमें अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी,नहीं तो लोग आपको ही गलत समझेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको काफी संघर्ष के बाद कुछ परेशानियों से निजात मिलेगी। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था तो वह भी उतर सकता है,जिसके बाद आप चैन की सांस लेंगे। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं और पार्ट टाइम कारोबार को करना चाहते हैं,तो वह आसानी से समय निकाल पाएंगे। आपकी काफी सारी महत्वकांक्षाएं पूरी होंगी,जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर किसी डील को फाइनल करेंगे,तो वह बाद में आपके लिए नुकसानदायक रहेगी।

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन  मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने आलस्य को त्यागकर सभी कार्यों में लगना होगा,तभी आप कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े,तो परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें,नहीं तो बाद में वह गलत साबित हो सकता है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप अपनी संतान के भविष्य में आ रही समस्याओं का समाधान खोजेंगे। आपको लाभ मिलता दिख रहा है।

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको किसी कानूनी कार्य को लेकर भागदौड़ करनी होगी,तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपसे कार्यक्षेत्र में पहले कोई गलती हुई थी,तो आपको उसका डर सता सकता है,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्होंने यदि अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह आज मिलवा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अक्समात धन लाभ हो सकता है। आपकी किसी वाहन को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक पर भी जा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। उन्हें कोई नया पदभार सौंपा जाएगा। आप कुछ परेशानियों को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन वह वास्तविक है,इसलिए आपको मस्त होकर जीना होगा। संतान के भविष्य से संबंधित आप कुछ धन भी निवेश करने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढे़गी,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा,लेकिन आपको आज कोई परिजन धोखा दे सकता है जिनसे आपको सावधान रहना होगा। 

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलता दिख रहा है। आपके बहन व भाई के लिए किसी बात को लेकर यदि कोई चिंता थी,तो वह भी समाप्त होगी। आपको अपने मन में किसी के प्रति भी कोई गलत भावना नहीं रखनी है,तभी आप अपने कार्य में सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपने किसी डील को फाइनल करने से पहले किसी से सलाह मशवरा किया,तो वह आपको गलत सलाह दे सकता है। माता पिता से आशीर्वाद लेकर यदि घर से बाहर जाएंगे,तो आपको कार्य में सफलता मिलेगी।

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

  1. "रिश्तो में जब झूठ बोलने की शुरुआत हो,तब समझ लेना चाहिए रिश्तो का अंत नजदीक है"..!
  2. "समय से भी ज्यादा महंगी भावनाएं होती हैं,जो समझे उसी पर ही खर्च करो"..!
  3. "परवाह मत करो कि कोई क्या कहता है,...तुम्हारे घर के खर्चे तुम्हें उठाने हैं लोगों को नहीं"...!!
  4. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें