इंदौर
शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती कमला राजगुरु का निधन
Paliwalwani
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के पूर्व अध्यक्षस्वर्गीय श्री मोहनलाल जी राजगुरु की धर्मपत्नी श्रीमति कमला राजगुरु का आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 गुरुवार को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा शाम 5.00 बजे आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 गुरुवार को निज निवास 345 इंद्रपुरी कॉलोनी, भंवरकुआ इंदौर से रामबाग मुक्तिधाम इंदौर जाएगी.
आप सर्वश्री अरुण राजगुरु, राजेश राजगुरु की पूज्यनीय माताजी एवं हर्ष राजगुरु, उत्कर्ष राजगुरु की दादीजी थी. उपरोक्त जानकारी पालीवाल वाणी को पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के भंडार मंत्री श्री धर्मनारायण पुरोहित एवं समाजसेवी श्री विपिन जोशी ने दी.
संपर्क संवाद : अरुण राजगुरु - 9425077784, राजेश राजगुरु - 9407110110
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं राजगुरु परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ





