📅 Thursday, 15 October 2026 | 05:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,781.89 ▲ +857.19 (+1.19%) • निफ्टी 50: 22,622.70 ▲ +259.40 (+1.16%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,100 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
राजसमन्द

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भव्य अग्रवाल ने मारी बाजी

📅 13 April 2026, 01:13 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भव्य अग्रवाल ने मारी बाजी
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भव्य अग्रवाल ने मारी बाजी

Annu Rathore रुद्रांजली

राजसमंद.

राजसमंद रिको एरिया स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र भव्य अग्रवाल ने अखिल विश्व गायत्री परिवार ,शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित "भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा" में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय प्राचार्य फादर जॉनी मैथ्यू ने बताया कि प्रतिवर्ष अखिल विश्व गायत्री परिवार ,शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की जाती हैं। 

सत्र 2025- 26 में भी उत्तर भारत में आयोजित इस परीक्षा में हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें सेंट पॉल्स के कक्षा आठवीं के छात्र भव्य अग्रवाल ने तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों, अपने विद्यालय वरन पूरे राजसमंद तहसील को गौरवान्वित किया है।

भव्य के पिता संदीप अग्रवाल एक व्यवसायी और माता कीर्ति अग्रवाल गृहणी हैं। भव्य ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावक, और शिक्षकों को दिया ,जिन्होंने पढ़ाई के साथ - साथ भारतीय संस्कृति के बारे में और अधिक जानने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने बताया कि विद्यालय में हमेशा ही विद्यार्थियों को सभी धर्मों के श्रेष्ठ मूल्यों को अपनाकर संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बन कर जीने के लिए प्रेरित किया जाता हैं।

भव्य की इस उत्कृष्ट सफलता के लिए इकलाई व तमगा पहनाकर, प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।विद्यालय प्राचार्य ने विद्यालय परिवार की ओर से बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ ही अन्य सभी विद्यार्थियों को भी इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जानने, समझने और उन्हें अपनाकर एक श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें