इंदौर
परशुराम शोभायात्रा के लिए परंपरागत सर्व ब्राह्मण एकता सम्मेलन संपन्न
sunil paliwal-Anil Bagora
संघे शक्ति कलयुगे के मंत्र को ब्राह्मण आत्मसात करें : राष्ट्रकवि सत्यनारायणजी सत्तन
इंदौर.
परशुराम जयंती पर निकलने वाली परंपरागत परशुराम शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिवर्षअनुसार एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रकवि सत्यनारायणजी सत्तन ने ब्राह्मण समाज से कहा कि हमें ऋषि मुनि पहले ही बता चुके हैं की कलयुग में जो संगठित होगा, वहीं शक्तिशाली होगा. ब्राह्मणों को संगठित और शक्तिशाली होना है अपने राष्ट्र और धर्म के उत्थान के लिए.
संस्थापक विकास अवस्थी, कन्नू मिश्रा ने बताया कि इंदौर निवासी 2000 ब्राह्मण परिवारों के एक समान आर्थिक सहयोग से निकलने वाली परंपरागत परशुराम शोभायात्रा ब्राह्मण सहभागिता पारदर्शिता और गैर राजनीतिक तरीके की मिसाल है.
2000 परिवारों से अंशदान लिया जाता है, प्रतिवर्ष शोभायात्रा की कमान अलग-अलग सामाजिक संगठन को सौंपी जाती है. वहीं सभी ब्राह्मण वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए एकता सम्मेलन किया जाता है. इंदौर में करीब 50 से अधिक ब्राह्मण वर्ग के समाजजन निवास करते हैं, आज के सम्मेलन में 35 वर्ग के अध्यक्ष अपने कार्यकारिणी के साथ शामिल हुए.

इस वर्ष शोभायात्रा का संयोजन सर्व ब्राह्मण युवा एकता संगठन को सोपा गया है. एकता संगठन के अध्यक्ष सूरज जोशी ने पालीवाल वाणी को बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राष्ट्रीय कवि सत्यनारायणजी सत्तन, सनातनी विधायक गोलूजी शुक्ला, समाज अध्यक्ष योगेशजी मिश्रा, दिनेशजी शर्मा, मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष जसराजजी मेहता, विनायकजी पांडे, योगेंद्रजी महंत, रामचन्द्रजी शर्मा, गोविंदजी शर्मा, एमआईसी मेंबर बबलू जी शर्मा, पूर्व पार्षद दिलीप जी शर्मा, लालजी तिवारी, अशोक जी चतुर्वेदी, किशोर जी शुक्ला, सुरेशचंद्र जी शर्मा, लक्की जी अवस्थी, सुनील जी दीक्षित प्रमोद जी जोशी, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बाबाजी दीक्षित, देवेंद्र जी शर्मा, गौरव जी शर्मा, पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष भूरालाल जी व्यास, नरेंद्र जी राजावत, पुष्करलालजी व्यास, लक्ष्मीनारायणजी, परशुराम सेना के अध्यक्ष वैभव पांडेय, कोमलजी दीक्षित, मंजूलताजी शर्मा, प्रमिला जी शर्मा, डिंपल जी शर्मा, रेखा जी त्रिपाठी उपस्थित थे.
अतिथि स्वागत लोकेशजी शर्मा प्रमोदजी दुबे, अंकित जी त्रिवेदी, बंटीजी दीक्षित, विशालजी पालीवाल, अविनाश जी बक्शी, राजेशजी शर्मा ने किया. कार्यक्रम का संचालन कन्नूजी मिश्रा ने किया एवं आभार शोभायात्रा संयोजक सूरज जी जोशी ने माना.

इधर भी विचार करों...
पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री फतेहलाल जी जोशी ने अपने विचार व्यक्त किए है कि अगर इस यात्रा में, युजीसी बिल वापस लो और..., सवर्ण समाज की अनदेखी ना हो..., इस तरहां यात्रा के माध्यम से..., सरकार को सचेत करे..., तो सवर्ण समाज के हित में सुखद संदेश पहुंचेगा...,
!! जै श्री कृष्ण बोलो जी !!






