📅 Thursday, 15 October 2026 | 05:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,781.89 ▲ +857.19 (+1.19%) • निफ्टी 50: 22,622.70 ▲ +259.40 (+1.16%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹207,100 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन जनगणना में शत-प्रतिशत सहभागिता का आह्वान : मनोहर झांझरी

📅 13 April 2026, 01:26 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन जनगणना में शत-प्रतिशत सहभागिता का आह्वान : मनोहर झांझरी
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन जनगणना में शत-प्रतिशत सहभागिता का आह्वान : मनोहर झांझरी

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान को सुदृढ़ करते हुए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सक्रिय सदस्यों ने मेजबानी की, जो अभूतपूर्व भव्यता, अनुशासन और उत्साह के बीच सम्पन्न हुआ। देशभर से आए प्रतिनिधियों की व्यापक सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक आयाम प्रदान किया।

फेडरेशन के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा पूजन से हुआ। इसके पश्चात महिला बैंड दल की मधुर धुनों के बीच राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं अतिथियों द्वारा धर्म ध्वजारोहण किया गया। मुख्य पंडाल का उद्घाटन मुल्कराज-अंजली बादशाह ने किया, जबकि चंद्रोदय ग्रुप के बालकों ने शानदार मंगलाचरण की मनोहारी प्रस्तुति देकर वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। दद्दू ने कहा कि 

कार्यक्रम की अध्यक्षता चांदखेड़ी जैन तीर्थ क्षेत्र के लोकप्रिय अध्यक्ष हुकमचंद जैन काका ने की, अधिवेशन के मुख्य अतिथि के रूप में समाज गोरव पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन "आदित्य" की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और ऊँचा किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झाँझरी, महासचिव विनय जैन, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका एवं आशीष सूतवाला एवं उज्जैन रीजन के तत्वावधान में आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू  के अनुसार 14 रीजन के 350 ग्रुपों से जुड़े 1000 से अधिक पदाधिकारी सपत्नीक अधिवेशन में शामिल हुए।

अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झाँझरी ने जनगणना में शत-प्रतिशत सहभागिता का आह्वान करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जैन धर्म की प्रभावना से जुड़े प्रकल्पों को और अधिक गति देने का संकल्प व्यक्त किया। यह अधिवेशन संगठन की एकजुटता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

अधिवेशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चंबल रीजन को सर्वश्रेष्ठ रीजन, सीए मनोज जैन, सुनील घिया, मयूूरी पाटनी, मुल्कराज बादशा एवं मयंक जैन सहित कई पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। आयोजन की सफलता में पियूष नेहा जैन, महावीर रुचि जैन, योगेश शिवांगी जैन एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें