वर्तमान जनगणना हेतु समंग्र जैन समाज के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
राजेश जैन दद्दू
इंदौर.
भारत वर्षीय सकल जैन समाज बंधुओं को सूचित किया जाता है कि वर्तमान राष्ट्रीय जनगणना के दौरान हमें अपनी धार्मिक और भाषाई पहचान को संगठित रूप से दर्ज करवाना है। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ, विश्व जैन संगठन, जैन राजनीतिक चेतना मंच के वरिष्ठ राजेश जैन दद्दू, मंयक जैन, एवं सुभाष काला तीनों ने संयुक्त अपील करते हुए कहा कि भारत में जैन समाज की वास्तविक संख्या और शक्ति को सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए, कृपया जनगणना प्रपत्र भरते समय निम्नलिखित जानकारी ही दर्ज करवाएं:
अनिवार्य विवरण (प्रपत्र अनुसार):
1. सीरियल नंबर 08 (धर्म): लिखें *Jain (जैन) | कोड: 04
2. सीरियल नंबर 09 (जाति): लिखें Jain (जैन) | कोड: A 0516
3. सीरियल नंबर 10 (उप-जाति): लिखें Jain (जैन) | कोड: A 0547
4. सीरियल नंबर 15 (मातृभाषा): लिखें प्राकृत (Prakrit)
महत्वपूर्ण निर्देश:
एकजुटता के लाभ:
इससे भारत सरकार की नजर में जैनों की सही जनसंख्या आएगी, जिससे अल्पसंख्यक प्रमाणपत्र (Minority Certificate) प्राप्त करने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और शासन-प्रशासन में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने में समाज को मदद प्राप्त होगी। दद्दू ने सभी समाज संस्थाओं, संगठनों, सोशल ग्रुप समस्त जैन संगठन इस सूचना को अपने मंदिरों और डिजिटल ग्रुप्स में प्रसारित करें l
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर से आज ऐतिहासिक निःशुल्क पदयात्रा देवास प्रस्थान करेंगी : शोभायात्रा का होगा भव्य स्वागत : गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प
इंदौर में 15 अक्टूबर को सरकार का रोजगार मेला, कई बड़ी कंपनियां आएंगी : युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार के लिए ऋण प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन
इंदौर शहर में पुलिस के रिकॉर्ड में जो भूमाफिया हिस्ट्री शीटर है..! थानों में अनेको FIR है...! कैसे मिलेगा पीड़ित को इंसाफ...?
दैनिक भास्कर में श्री सौरभ इंद्रलाल व्यास की खबर मुख्य पृष्ठ पर प्रकाशित : पालीवाल समाज में हर्ष और गर्व का क्षण