Monday, 13 April 2026

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : भाग्य आपका साथ देगा, वाणी पर संयम रखें. विरोधी परास्त होंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे

paliwalwani
आज का दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : भाग्य आपका साथ देगा, वाणी पर संयम रखें. विरोधी परास्त होंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे
आज का दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : भाग्य आपका साथ देगा, वाणी पर संयम रखें. विरोधी परास्त होंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन  आपके विचारों में आज दृढ़ता नहीं होगी. व्यापार में भागीदारी के काम में लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों का काम समय पर पूरा हो सकेगा. हालांकि काम का अतिरिक्त बोझ आपके पास रहेगा. बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास करेंगे. परिवार में सुख-शांति रहेगी. पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है. हालांकि वित्तीय मोर्चे पर आपको आज किसी बात की संतुष्टी नहीं होगी. सामाजिक जीवन में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम टालना ही बेहतर होगा. सकारात्मक सोच से स्वास्थ्य और कॅरियर दोनों में स्थिति बेहतर रहेगी.

● खरमास खत्म होते ही खुलेगा शुभ कार्यों का द्वार : 15 अप्रैल से विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन और नए व्यवसाय जैसी मांगलिक गतिविधियां फिर से शुरू

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन शारीरिक ताजगी का अभाव रहेगा. किसी बात की चिंता से काम में मन नहीं लगेगा. धनहानि होने की आशंका है. क्रोध पर संयम रखें. काम में सफलता नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. संतान के विषय में चिंता होगी. प्रवास को टालें. दोपहर के बाद भी स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी. आज का दिन धैर्य के साथ गुजारें. हो सके तो ज्यादातर समय मौन रहें और आराम करें.

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है. प्रिय व्यक्ति के साथ हुई मुलाकात आनंददायी रहेगी. भाग्यवृद्धि का अवसर मिलेगा. सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा. दोपहर के बाद आपके मन पर उदासी छायी रहेगी. किसी बात की चिंता रहेगी. पारिवारिक वातावरण क्लेशमय रहेगा. स्थायी संपत्ति से जुड़े कामकाज में सावधानी बरतें. मां के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है.

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन प्रणय प्रसंग के लिए आज का दिन अनुकूल है. फिर भी गुस्से पर संयम रखें. पेट से संबंधित रोगों से कोई कष्ट हो सकता है. दोपहर के बाद परिवार में आनंद और उल्लास का वातावरण रहेगा. मानसिक रूप से प्रसन्नता और स्फूर्ति का अनुभव होगा. व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है. सहकर्मियों का सहयोग मिलने के बाद आनंद दोगुना हो जाएगा. विरोधी परास्त होंगे. प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे.

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन व्यवसाय स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा. पारिवारिक वातावरण भी अनुकूल रहेगा. विरोधियों को लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम मिल सकता है. बौद्धिक चर्चा में अपने टैलेंट को बता पाएंगे. सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा. पार्टनरशिप से भी लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य है.

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप मौज-मस्ती में व्यस्त रहने वाले हैं. मनोरंजक कामों में व्यस्त रहेंगे. दोस्तों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्र पहनने में आपकी रुचि रहेगी. प्रेम जीवन में आज का दिन उल्लास से भरपूर रहेगा. अपने प्रिय के साथ समय गुजारने के लिए आज आप पूरी कोशिश करेंगे. दोपहर के बाद आप कुछ अधिक ही इमोशनल बने रहेंगे. इससे मन की व्यथा और बढ़ सकती है. खर्च में वृद्धि होगी. हालांकि आय-व्यय में बैलेंस बना रहेगा. अनैतिक तथा नेगेटिव काम से आज दूर रहें. 

● पूजास्थल पर क्यों नहीं रखते मृत पूर्वजों के चित्र?

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिजनों के साथ मतभेद की स्थिति आ सकती है. वाणी पर संयम रखना होगा. काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी. मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी. काम का भार अधिक रहेगा. दोपहर के बाद किसी बात की खुशी मिल सकती है. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा. विरोधियों को पराजित कर सकेंगे. भाग्यवृद्धि का अवसर मिलेगा. व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है. व्यापार बढ़ाने की योजना पर काम कर सकेंगे.

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन वाणी पर संयम रखें. क्रोध की मात्रा बढ़ जाने से किसी के साथ उग्र चर्चा या विवाद हो सकता है. मन में चिंता रहेगी. आध्यात्मिकता में रुचि लेने से आपका मन शांत रहेगा. दोपहर के बाद नई स्फूर्ति और उल्लास का अनुभव करेंगे. कोई आपके प्रति आकर्षित हो सकता है. पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद और शांत रहेगा. शुभ प्रसंग में जाने का अवसर प्राप्त होगा. वैवाहिक जीवन में आनंद छाया रहेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम है, लेकिन ज्यादा मसालेदार खाने से बचना होगा. आज उधार दिया धन वापस मिलने की उम्मीद है. वित्तीय मोर्चे पर आप ज्यादा तनाव में रहेंगे. नौकरीपेशा लोग टीम को साथ लेकर काम करें.

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप कुछ ज्यादा ही भावुक रहेंगे. आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज दे सकते हैं. दिन के दूसरे चरण में शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. मन से खुश रहने का प्रयास करें. आज नए काम शुरू ना करें. वाणी पर संयम रखें. खान-पान का ध्यान रखें. बिजनेस में कोई विघ्न आ सकता है. ऑफिस का कोई काम बाकी हो, तो उसे आज पूरा कर लें. आगे व्यस्तता बढ़ सकती है. विरोधियों के साथ उग्र चर्चा हो सकती है. काम में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है, धैर्य से काम करें. आर्थिक मामलों में भी आज इनकम के नए सोर्स तलाश सकते हैं.

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन शुभ फलदायी है. आज भाग्य आपका साथ देगा और आर्थिक रूप से आपको फायदा होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप उत्साही तथा प्रफुल्लित बने रहेंगे. प्रत्येक काम में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा. कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. दोपहर के बाद आप कुछ दुविधा में रह सकते हैं. व्यवसाय में आपका पैसा निरर्थक खर्च हो सकता है. प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय के साथ क्वालिटी समय गुजारने के लिए प्रयासरत रहेंगे. जल्दबाजी में आप किसी मुसीबत को आमंत्रित कर सकते हैं. स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही आगे किसी बड़ी चिंता का कारण बनेगी.

 ● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप किसी भी प्रकार के विवादों में ना पड़ें. व्यवसाय में आज पार्टनर के साथ वाणी संयमित रखें. आज भाग्य आपका साथ नहीं देगा. बहुत व्यस्त रहेंगे. किसी नई वित्तीय योजना का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को काम में शीघ्र सफलता भी नहीं मिलेगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा. गृहस्थजीवन में भी आनंद बना रहेगा. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. योजनानुसार काम करने से आर्थिक लाभ भी मिलेगा. परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय गुजारेंगे. स्वास्थ्य के मामले में स्थिति चिंताजनक नहीं है.

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे. उसके फलस्वरूप मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. विवाह योग्य युवाओं को अनुकूल जीवनसाथी मिलने के योग हैं. प्रेम जीवन में अपने प्रिय के साथ मुलाकात करके काफी एक्टिव महसूस करेंगे. दोपहर के बाद घर में किसी से विवाद हो सकता है. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. थकान के कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा. किसी अनावश्यक काम में धन खर्च हो सकता है. हालांकि आप आय बढ़ाने का भी विचार कर सकते हैं. प्रोफेशनल मोर्चे पर अपने काम को जल्द पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे.

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News