📅 Thursday, 24 September 2026 | 07:28 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,828.25 ▼ -30.75 (-0.04%) निफ्टी 50: 23,446.80 ▲ +32.50 (+0.14%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,150 🥈 चांदी (1kg): ₹241,200 ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

बस में आग लगने से 14 की मौत, 20 घायल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

📅 26 March 2026, 10:55 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बस में आग लगने से 14 की मौत, 20 घायल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक
बस में आग लगने से 14 की मौत, 20 घायल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में स्लैब खदानों के पास एक निजी ट्रैवल बस की टिपर लॉरी से टक्कर हो गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

मार्कपुरम डीएसपी हर्षवर्धन राजू ने हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब बस जगित्याला से कालिगिरी जा रही थी। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुए दुखद बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत यात्रियों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति ने कहा कि वे इस त्रासदी से बहुत दुखी हैं।

डीएसपी राजू के अनुसार, आशंका है कि इस घटना में कई यात्री जिंदा जल गए हैं। उन्होंने बताया कि यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि भीषण टक्कर की वजह से ही बस में आग लग गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।  

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना में बस में सवार कई यात्रियों के जलकर मर जाने पर शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों से बात की और घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज देने और घटना की जांच के लिए निर्देश दिए। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की एक बस तेलंगाना राज्य के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। सीएन नायडू ने अधिकारियों को हादसे के कारणों की व्यापक जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

आंध्र प्रदेश सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

आंध्र प्रदेश सरकार ने इस हादसे के बाद कंट्रोल रूम बनाने का एलान किया है। इसी के साथ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। पीड़ितों की सहायता के लिए विभिन्न स्थानों पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

  • मार्कापुरम आर.डी.ओ. कार्यालय: 6304285613, 9985733999, 7989537285, 9703578434
  • प्रकाशम जिला कलेक्ट्रेट, ओंगोल: 1077
  • नेल्लोर कलेक्ट्रेट: 7995575699, 0861233126
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें