Friday, 10 April 2026

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपने काम में फुर्ती लानी होगी ताकि सभी काम समय से पूरे हों. आलस्य करना ठीक नहीं ह. अपने बॉस की बातों को प्राथमिकता दैं. हर हाल में पूरा करें और उनके साथ तालमेल बना कर काम करें. स्टेशनरी का कारोबार करने वाले व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा कमाने का योग बन रहा है. मौके का लाभ उठाएं. इस राशि के जो लोग बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें अब अपनी बीमारी में राहत में मिलने की उम्मीद है. पिता की सलाह को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आपको किसी दिव्यांग व्यक्ति की मदद अवश्य ही करना चाहिए. ऐसा करने से आपके कष्ट कम होंगे. 

● खरमास खत्म होते ही खुलेगा शुभ कार्यों का द्वार : 15 अप्रैल से विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन और नए व्यवसाय जैसी मांगलिक गतिविधियां फिर से शुरू

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन वाहनों की खरीद बिक्री करने वाले व्यापारियों को आज सौदे में अच्छा मुनाफा कमाने की संभावना है. लक्ष्य को लेकर चिंता न करें उसे पूरा करने में सक्षम रहेंगे, जो भी पेंडिंग काम पड़े हुए हैं उन्हें आज ही पूरा करें. कारोबार में बदलाव करने से कोई फायदा नहीं होने वाला है. अपने काम का प्रचार-प्रसार तो करिए ग्राहकों तेजी से आएंगे. मौसम के कारण आंखों में दर्द और जलन की समस्या हो सकती है. तेज धूप को बचाने की कोशिश करें तो ठीक रहेगा. परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ने वाली है. घर के बड़ों को प्रसन्न कर नई बढ़ी हुई जिम्मेदारी को पूरा करें.

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन युवा वर्ग को अपने मित्रों से मेलजोल का व्यवहार रखना होगा क्योंकि उनके जो भी काम हैं वे टीम वर्क से पूरे होंगे. अपने ऑफिशियल डाटा की चिंता करना जरूरी है. उसमें किसी तरह की सेंधमारी होने की संभावना हो सकती है. बिगड़े कारोबार की परेशानियों से निजात मिलने का समय अब आ गया है. स्थितियों में सुधार आएगा. आपको खाली पेट नहीं रहना चाहिए. गर्मी के मौसम में खाली पेट रहना आपको दिक्कत दे सकता है. बचाव करें. ऑफिस में आज का माहौल आपके अनुकूल रहने वाला है. आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी. 

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको कोशिश करना चाहिए कि कोई यात्रा न करना पड़े. यदि बहुत आवश्यक हो तभी यात्रा करें. आज दफ्तर में कार्य का भार कुछ अधिक रहेगा. स्थान परिवर्तन की संभावना भी है. ठीक से काम करें. नए काम को पूरा करने में समय तो लगेगा ही. धैर्य के साथ व्यापार करेंगे तो अच्छा रहेगा. हेल्थ को लेकर जुकाम की संभावना है. गला खराब हो सकता है. फ्रिज का ठंडा पानी पीने सेे परहेज करना चाहिए. घर में सुख साधनों में वृद्धि की संभावना है. खुशहाली का माहौल बनेगा. आर्थिक मामलों को लेकर आपको परेशान नहीं होना चाहिए. समाधान निकलेगा. 

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन क्रोध व तनाव की वजह से थकान हो सकती है. विषयों को सामान्य तरीके से लें क्रोध कतई न करें. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय आने वाला है. अच्छा अवसर मिलेगा. व्यापारिक मामलों के लिए लोन लेना चाहते हैं तो देरी न करें. तुरंत प्रयास करें. पुरानी बीमारियां लौटती हुई नजर आएंगी. नजरअंदाज न करें और दवाएं लेने के साथ ही परहेज करते रहें. आपको परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. अपनी परेशानियों की चर्चा कर उनके सुझाव लें, आपके लिए आवश्यक है. वाहन से कहीं जा रहे हैं, तो नियमों का हल हाल में पालन करें. नियम तोड़ने पर आर्थिक दंड देना पड़ सकता है.

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन लोगों को कठिन तपस्या करनी होगी. सबके साथ काम करें तभी सहयोगियों का साथ मिलेगा. अपने दफ्तर में सबके साथ प्रेम से रहें क्योंकि ऑफिस के काम में विवाद की आशंका है. वहां की राजनीति से बचना चाहिए. यूरिन संबंधित परेशानी हो सकती है, पानी अधिक पीने से मामूली समस्या स्वतः ठीक हो जाएगी. परिवार के भविष्य को लेकर आज चिंता हो सकती है. हल ढूंढने का प्रयास करना चाहिए. वाणी को मधुर करने का प्रयास करिए, क्योंकि तीखी वाणी से दूसरे का दिल दुख सकता है.

● पूजास्थल पर क्यों नहीं रखते मृत पूर्वजों के चित्र?

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन अनावश्यक खर्च से बचें क्योंकि बड़े खर्च आपका इंतजार कर रहे हैं. जरूरी होने पर ही खर्च करना चाहिए. अपने ऑफिस में आप जरूरी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, तो अपने काम को ठीक से करें ताकि कोई गलती न हो सके. कारोबारियों के लिए उधारी में दिया गया सामान परेशानी का कारण बन सकता है. इसलिए जरूरी होने पर ही उधारी दें. इस राशि के लोगों को रीढ़ की हड्डी और कमर में दर्द रह सकता है. परेशान न हों उचित इलाज करें. आपको अपने घर के सभी सदस्यों की सेहत का ध्यान रखना चाहिए. पिता जी की खासतौर पर सेवा करें. 

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन विनम्रता और विवेक के साथ बुद्धि का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि उनका दिमाग खूब चलेगा.पुराने बॉस से फायदा मिल सकता है. नौकरी में बदलाव को लेकर प्लानिंग का समय है. लोहे का काम करने वाले व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति है. कारोबार को विस्तार देने का प्लान करें.आपकी कमर और पीठ में दर्द उभर सकता है. भारी वजन का सामान न उठाए.जीवन साथी के साथ प्रेम से रहें, व्यर्थ के तनाव को नहीं पालना चाहिए वर्ना संबंधों में खिंचाव रहेगा.  किसी के विवाह की सूचना मिलने पर यदि वहां सहयोग की जरूरत है तो जाकर करें. प्रसन्नता मिलेगी.  

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन मन में आ रहे सकारात्मक विचार पूर्ण होंगे. उनकी पूर्णता से सुखद अनुभूति होगी. आपको काम करने के लिए ऊर्जा मिलेगी इसके साथ ही आपको नए प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं. मन लगाकर काम करें. आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपना साथी बनाना चाहिए. दवा व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति है. किसी रोग के कारण जो लोग हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं उन्हें लापरवाही करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला भावुकता में आकर नहीं करना चाहिए. कोर्ट कचहरी का कोई मामला है तो बहुत ही सावधानी के साथ विचार करने की जरूरत है. जल्दबाजी न करें.

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपने दिमाग में बेवजह की कोई शंका नहीं रखना चाहिए. शंकाओं से गलत धारणा बनती है.आपके ऑफिस में आज ज्यादा काम हो सकता है जिसके निपटान के लिए समय भी अधिक देना पड़ सकता है. प्लास्टिक कारोबारियों के लिए नुकसान की आशंका है, मौसम के चलते डिहाइड्रेशन को लेकर अलर्ट रहें. मसालेदार गरिष्ठ भोजन को छोड़ सादा भोजन करें. घर में कई लोग हैं तो मनमुटाव होगा ही. इसको लेकर तनाव न पालें बल्कि आपसी बातचीत से सुलझाने का प्रयास करना चाहिए. यदि आप कला और साहित्य जगत से जुड़े हैं तो करियर बनाने के लिए यही सबसे उपयुक्त समय है.

 ● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन दूसरों की खामियां देखकर मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. खामियां और खूबियां तो हर किसी में होती हैं. अपने अधीन काम करने वालों पर अनावश्यक रूप से रुआब झाड़ना ठीक नहीं है. उनसे प्यार से काम लीजिए. अपने अधीनस्थों के लिए आप प्रेरणा स्रोत हैं. अपना कार्य व्यवहार आपको उसी के अनुरूप करना चाहिए.ब्लड प्रेशर से संबंधित दिक्कतों के प्रति सचेत रहें. अनावश्यक भागदौड़ से बचें और रेस्ट करें. क्या आपकी ननिहाल घर के पास में ही है तो जाइए और सबसे मिलिए. उनसे बातचीत करिए तो उन्हें अच्छा लगेगा. यदि आप शोध परक कार्य से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम है. खूब काम करिए.

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी वस्तु की खरीदारी करना करना चाहते हैं तो आज का दिन उनके लिए उत्तम है. बैंकिंग कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है. आईटी सेक्टर में जो लोग काम करते हैं उन्हे आज कोई नया और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है. आप किसी अपने के आगमन के बारे में सोच रहे हैं तो वो आज आने वाले हैं जिनके आने से आप प्रसन्न होंगे. रिश्तों को निभाना भी एक कला है. आप में यह कला बखूबी है तभी तो आप सबके चहेते बने हुए हैं. 

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News