📅 Friday, 09 October 2026 | 11:30 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

अमेरिका में हैकरों ने डेढ़ लाख सिक्‍यॉरिटी कैमरों को किया हैक

📅 11 March 2021, 01:10 AM • ✍️ Pulkit Purohit-Ayush Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अमेरिका में हैकरों ने डेढ़ लाख सिक्‍यॉरिटी कैमरों को किया हैक
अमेरिका में हैकरों ने डेढ़ लाख सिक्‍यॉरिटी कैमरों को किया हैक

वॉशिंगटन । अमेरिका में हैकरों (Hackers in america) के एक ग्रुप के सिलिकॉन वैली (silicon Valley) में स्थित स्‍टार्टअप वेरकाडा के विशाल सिक्‍यॉरिटी कैमरा डेटा (Security camera data) को हैक (Hack) करने का मामला सामने आया है। इस हैकिंग की वजह से अस्‍पतालों, कंपनियों, पुलिस विभाग, जेल और स्‍कूलों में लगाए गए डेढ़ लाख सिक्‍यॉरिटी कैमरा की लाइव फीड तक हैकरों की पहुंच (Hackers access to 1.5 lakh security camera live feeds) हो गई। जिन कंपनियों के कैमरा डेटा लीक हुए हैं, उनमें कार बनाने वाली कंपनी टेस्‍ला और सॉफ्टवेयर प्रोवाइडर क्‍लाउड फ्लेयर शामिल हैं। हैकरों की महिलाओं के अस्‍पताल के अंदर तस्‍वीरों और खुद वेरकाडा के कार्यालयों के सीसीटीवी फुटेज तक हैकरों की पहुंच हो गई। कई कैमरे चेहरे को पहचानने की तकनीक का इस्‍तेमाल करते हैं। इनका भी डेटा हैकरों के हाथ लगा है। हैकरों ने कहा है कि उनके पास वेरकाडा के सभी ग्राहकों के पूरे वीडियो आकॉइव तक उनकी पहुंच हो गई है। टेस्‍ला के वीडियो में नजर आ रहा है कि शंघाई में कर्मचारी एक असेंबली लाइन पर काम कर रहे हैं। हैकरों ने बताया कि उन्‍हें टेस्‍ला की फैक्ट्रियों और गोदामों के 222 कैमरों तक की पहुंच मिल गई है। एक हैकर ने कहा कि कैमरे के इस डेटा पर अंतरराष्‍ट्रीय हैकरों के दल ने मिलकर कब्‍जा किया है और इसका मकसद यह दिखाना है कि कितने बड़े पैमाने पर वीडियो कैमरे के जरिए निगरानी हो रही है। इस सिस्‍टम को तोड़ना भी आसान है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Pulkit Purohit-Ayush Paliwal...✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें