मछली पकड़ने वाली नौका से 20 करोड़ का सोना जब्त
चेन्नई :
इंडियन कोस्ट गार्ड ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और कस्टम के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में तमिलनाडु में मन्नार क्षेत्र से 32.689 किलोग्राम सोना जब्त किया. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक मछली पकड़ने वाली नाव में सोने को श्रीलंका से भारत लाया जा रहा था. खुफिया सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया.
भारतीय तट रक्षक बल और डीआरआई द्वारा एक संयुक्त अभियान
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक करीब 20.0 करोड़ रुपये मूल्य का सोना तस्करी कर भारत से श्रीलंका ले जाया जा रहा था. यह जब्ती श्रीलंका और भारत के बीच मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में डीआरआई की एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर की गयी थी, जिसके बाद 30 मई 2023 को भारतीय तट रक्षक बल और डीआरआई द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था.
मछली पकड़ने वाली नौका से सोना जब्त
विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय तट रक्षक बल द्वारा डीआरआई और सीमा शुल्क के साथ शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान के परिणामस्वरूप तमिलनाडु में मन्नार क्षेत्र की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं से 32.689 किलोग्राम सोना जब्त किया गया. यह खेप श्रीलंका से भारत में तस्करी कर लाई जा रही थी. तटरक्षक बल और डीआरआई द्वारा तैनात संयुक्त टीमों ने मन्नार की खाड़ी में, विशेष रूप से भारत-श्रीलंका अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास मछली पकड़ने वाले जहाजों पर कड़ी निगरानी रखी हुई थी.
Image Source : एएनआई(इनपुट-भाषा)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
What is PM Kisan Mandhan Yojana : क्या है पीएम किसान मानधन योजना? अन्नदाताओं को हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये-स्पेशल योजनाएं