📅 Sunday, 25 October 2026 | 06:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

रक्षाबंधन उत्सव के दिन बिहार में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 5 लोग डूबे

📅 12 August 2022, 10:10 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
रक्षाबंधन उत्सव के दिन बिहार में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 5 लोग डूबे
रक्षाबंधन उत्सव के दिन बिहार में बड़ा हादसा : एक ही परिवार के 5 लोग डूबे

बिहार : बिहार में रक्षाबंधन उत्सव के दिन ही सीवान के दक्षिणांचल क्षेत्र के आसांव थाना क्षेत्र से दिल दहलाने वाली खबर आई है. झरही नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है, जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है. घटना आसांव थाना क्षेत्र के कानपाकड़ गांव की है.

कानपाकड़ गांव निवासी अशर्फी साह की मां का 11 अगस्त 2022 को देहांत हुआ था, जिनका प्रथम कर्म हेतु नहाने के लिए घर के सभी लोग झरही नदी पर गए हुए थे. जहां नहाने के क्रम में पैर फिसलने से एक व्यक्ति डूब रहा था. उसको बचाने के क्रम में पांच व्यक्ति डूब गए हैं.

मृतकों की पहचान : मृतकों की पहचान श्रीराम साह के पुत्र 24 वर्षीय पुत्र अजय साह, 22 वर्षीय पुत्र विजय, 16 वर्षीय पुत्र विशाल, जयचंद्र साह के 34 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और बलराम साह के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई हैं. सभी मृतक अशर्फी साह के पोते हैं और आपस में चचेरे भाई हैं.

गांव में कोहराम मचा : इस दिल दहलाने वाली घटना की सूचना मिलते ही आसांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला. सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें