त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के घर पर हमला : CPM कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
📅 04 January 2023, 02:30 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
त्रिपुरा : त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद बिप्लब देब के पैतृक घर उदयपुर के जामजूरी में भीड़ ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके घर में आग लगा दी है। इसके अलावा वाहन में तोड़फोड़ की गई।
जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, बिप्लब के पिता की बुधवार को पुण्यतथि है। पुण्यतिथि से एक दिन पहले पूर्व सीएम के पैतृक घर पर हमले को सीपीएम की साजिश बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि काकराबन के विधायक रतन चक्रवर्ती ने मंगलवार को हमला करने वालों के साथ बैठक की थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमले के दौरान पार्टी के झंडों को नष्ट कर दिया गया. इसके बाद एक दुकान और कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया गया.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके
नौकरी के दौरान मिलने वाले दबाव : एक भी छुट्टी नहीं, सीनियर्स की प्रताड़ना से परेशान महिला कर्मचारी ने दी जान