जुआ खेलने और खेलाने वाले 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड
रांची :
रांची से बड़ी खबर है जहां जुआ खेलने और खिलवाने वाले चौदह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. बीते दिनों जुआ खेलते इन्हें बीस लोगों के साथ दबोचा गया था. 20 लोगों में चौदह यही पुलिसवाले थे. जिनपर जुआ (14 policemen suspended for gambling and gambling) खेलाने का भी आरोप है. इसको देखते हुए ऐसे सभी 14 पुलिसकर्मियों को SSP चंदन कुमार सिन्हा ने सस्पेंड कर दिया है.
आपको बता दें, रांची में 26 नवंबर 2023 को पुलिस लाइन में जुए का खेल चल रहा था. जानकारी मिलने पर रांची के सीनियर एसपी के द्वारा एक टीम भेजकर छापेमारी कर कार्रवाई कराई गई. जुआ खेलते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जिसमें पकड़े जाने वालों में पुलिसकर्मी भी शामिल थे. साथ ही 5 लाख रूपए भी बरामद किया गया था. जिसमें 20 जुआरियों को पकड़ा गया जिसमें से 14 पुलिस कर्मी ही निकले.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के सामने ही मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके
नौकरी के दौरान मिलने वाले दबाव : एक भी छुट्टी नहीं, सीनियर्स की प्रताड़ना से परेशान महिला कर्मचारी ने दी जान