📅 Sunday, 27 September 2026 | 04:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 29°C (बादल छाए रहेंगे)
नाथद्वारा

विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का लोकार्पण : समाज में प्रेम, भाईचारे व सद्भावना का संदेश जाता : मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत

📅 29 October 2022, 10:52 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का लोकार्पण : समाज में प्रेम, भाईचारे व सद्भावना का संदेश जाता : मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत
विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ का लोकार्पण : समाज में प्रेम, भाईचारे व सद्भावना का संदेश जाता : मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत

नाथद्वारा : राजसमंद में विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा ‘विश्वास स्वरूपम्’ के लोकार्पण समारोह को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने संबोधित किया। रामकथा के वाचन से समाज में प्रेम, भाईचारे व सद्भावना का संदेश जाता है, जिसकी वर्तमान समय में सर्वाधिक आवश्यकता है। इस प्रकार की कथाएं देश के कोने-कोने में आयोजित होनी चाहिए।

विश्व की विशालतम प्रतिमा के रूप में ‘विश्वास स्वरूपम्’ का निर्माण किया गया है। लगभग दस साल के समय में समर्पण और लगन से निर्मित इस सुन्दर और भव्य शिव प्रतिमा को निर्माताओं द्वारा समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर प्रतिमा का विधिवत रूप से अनावरण व अवलोकन किया। इस दौरान आयोजित रामकथा में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री मुरारी बापू का हार्दिक अभिनन्दन किया। 369 फुट ऊंची विश्वास स्वरूपम् प्रतिमा के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले श्री मदन पालीवाल की सराहना की। इस मौके पर रामकथा का श्रवण भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री सीपी जोशी ने कहा कि दस साल की निरन्तर मेहनत व समर्पण से नाथद्वारा में विश्वास स्वरूपम् की स्थापना की गई है। नगरीय विकास मंत्री श्री शान्ति धारीवाल ने कहा कि कड़े परिश्रम से इतनी सुन्दर शिव प्रतिमा का निर्माण नाथद्वारा में किया गया है, जो विश्व की सबसे बड़ी शिव प्रतिमा है। उन्होंने कहा कि नाथद्वारा में विकास कार्यों के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री लालचन्द कटारिया, सहकारिता मंत्री श्री उदय लाल आंजना, गृह राज्य मंत्री श्री राजेन्द्र सिंह यादव, नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाबचन्द कटारिया, राजसमन्द सांसद दीया कुमारी, विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र राठौड़, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री बृज किशोर शर्मा सहित देशभर से प्रसिद्ध संत एवं समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें