📅 Sunday, 25 October 2026 | 08:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

श्री विशाल बावा पंच महोत्सव की श्रीजी सेवा में श्री नाथद्वारा पधारे

📅 22 October 2022, 02:33 AM • ✍️ नरेन्द्र पालीवाल • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्री विशाल बावा पंच महोत्सव की श्रीजी सेवा में श्री नाथद्वारा पधारे
श्री विशाल बावा पंच महोत्सव की श्रीजी सेवा में श्री नाथद्वारा पधारे

नाथद्वारा : (नरेन्द्र पालीवाल...) पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्री नाथ जी मंदिर के तिल कायत सुपुत्र गो. चि.105 श्री विशाल बावा साहेब प्रभु श्रीनाथजी के पंच महोत्सव की सेवा में कल सांय नाथद्वारा पधारे. श्री विशाल बावा प्रभु के पंच महोत्सव की धनतेरस, रूप चतुर्दशी एवं दीपावली की विशेष सेवा प्रभु को धराकर लाड लड़ाएंगे एवं दीपावली के अवसर पर होने वाले सूर्य ग्रहण के अवसर पर प्रभु के सम्मुख दान का संकल्प करेंगे.

श्री विशाल बावा के नाथद्वारा पधारने के इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय, मंदिर मंडल सीईओ श्री जितेंद्र ओझा, वैष्णव श्री अंजन शाह, मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, कीर्तनया गली के जमादार अनिल सनाढ्य, उमंग मेहता, वीरेंद्र गुर्जर, विजय गुर्जर, हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित सभी सेवकों ने उनकी अगवानी कर भव्य स्वागत किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें