📅 Sunday, 25 October 2026 | 07:56 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
नाथद्वारा

बागोल में करधर गो सेवा संस्थान का हुआ शुभारंभ : गो चिकित्सालय में होगा बीमार गायों का बेहतर इलाज

📅 18 July 2021, 01:56 PM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बागोल में करधर गो सेवा संस्थान का हुआ शुभारंभ : गो चिकित्सालय में होगा बीमार गायों का बेहतर इलाज
बागोल में करधर गो सेवा संस्थान का हुआ शुभारंभ : गो चिकित्सालय में होगा बीमार गायों का बेहतर इलाज

बागोल.  पालीवाल समाज के समाजसेवी श्री पंकज पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि राजसमंद-राजस्थान स्थित नाथद्वारा शहर के बागोल क्षेत्र में दिनांक 16 जुलाई 2021 को सुबह संतो के आशीर्वाद से कोटेला जाने वाली रॉड पर निःशुल्क बीमार असहाय, एक्सीडेंटल गोवंश उपचार हेतु करधर गो सेवा संस्थान का शुभारंभ वरिष्ठजनों की मौजूदगी में हुआ. संस्थान का शुभारंभ सूरजकुंड धाम के श्री अवदेशानंद जी महाराज ने भूमि पूजन कर किया. श्री अवदेशानंद जी महाराज ने शास्त्रों के मंत्रों का उच्चारण करते हुए भूमिपूजन किया व संस्थान के श्री पंकज पालीवाल सहित सभी को इस सराहनीय कार्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही संत ने प्रभु श्रीनाथजी की पूजा अर्चना की. इसके बाद में संस्थान पर पधारे हुए गो भक्तों ने अवदेशानंद जी महाराज, ज्ञानानंद जी महाराज सहित अन्य संतो का उपना ओढ़ाकर स्वागत सत्कार कर आशीवाद लिया. करधर गो सेवा संस्थान के श्री पंकज पालीवाल ने पालीवाल वाणी को बताया कि घायल गोवंश के लिए धर्मनगरी में आज दिनांक तक कोई आश्रय नही था. हम तीन से चार साल से सतत् प्रयास कर रहे थे. आज ठाकुर जी और परमपिता के आशीवाद से ज्ञानानंद जी और अवदेशानंद जी महाराज के कर कमलों द्वारा गो चिकित्सालय का शुभारंभ होना हमारे जीवन का मुल उद्ेश्य पुरा हो रहा है, जो एक से डेढ़ बीघा जमीन में स्थित है. शासन स्तर पर लगभग 4 वर्षों से जमीन आवंटित के सारे प्रयास हमारे द्वारा किए गए लेकिन सफलता नही मिलने पर करधर गो सेवा संस्थान ने निजी स्तर पर जमीन को खरीद कर सेवा का कार्य शुरू किया. जो आने दिनों में गो चिकित्सालय के नाम से मिल का पत्थर साबित होगा. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें