📅 Sunday, 01 November 2026 | 08:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मुम्बई

मेवाड़ वासियों को नई सौगात : उदयपुर अब मुंबई से सीधा जुड़ जायेगा

📅 13 August 2023, 01:34 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेवाड़ वासियों को नई सौगात : उदयपुर अब मुंबई से सीधा जुड़ जायेगा
मेवाड़ वासियों को नई सौगात : उदयपुर अब मुंबई से सीधा जुड़ जायेगा

मुंबई :

दादर मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली गुजरात मेल एक्सप्रेस गाड़ी को मेवाड़ के उदयपुर तक बढाया गया है. पश्चिम रेल्वे डी आर यू समिति के सदस्य, शिव सेना नेता केदार काले (पालघर) ने पालीवाल वाणी को बताया की गाड़ी नंबर 12901 गुजरात मेल दादर से छूट कर पालघर रात्रि 10,48 बजे आयेगी. गाड़ी सूरत हो सुबह 5,40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. आगे हिम्मत नगर डूंगरपुर मार्ग से उदयपुर सुबह 9,50 बजे पहचेगी.

विभाग उदयपुर तक बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है. शीघ्र घोषणा कर मेवाड़ वासियों को नई सौगात दी जाएगी. गुजरात मेल के उदयपुर तक विस्तार होने से मुंबई के साथ ही पालघर, बोईसर, दहानू, वापी सूरत तक बसे मेवाड़ वासियों को काफी राहत मिलेगी. पालघर से सिर्फ 11 घंटे में यात्री उदयपुर पहुंच जाएगा. पालघर के साथ ही गाड़ी का बोईसर में ठहराव को लेकर भी केदार काले प्रयास रत है. गुजरात मेल के उदयपुर तक बढ़ाए जाने की खबर से बोईसर पालघर के प्रवासियों हर्ष व्याप्त हो गया है. उदयपुर अब मुंबई से सीधा जुड़ जायेगा.

गुजरात मेल एक्सप्रेस

इसी बीच एक नई खुशखबरी आई है कि रेलवे बोर्ड ने मुंबई और अहमदाबाद बीच चलने वाले गुजरात मेल का एक्सटेंशन अब उदयपुर तक कर दिया है। यानी कि अब डूंगरपुर के लोगों को मुंबई जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल जाएगी।

यह ट्रेन सुपरफास्ट है तथा महज 11 घंटे में उदयपुर से मुंबई पहुंचाएगा। अहमदाबाद से उदयपुर के बीच सिर्फ 2 घंटा 50 मिनट और डूंगरपुर से अहमदाबाद 1 घंटा 40 मिनट तक पहुंचाएगा। जबकि बस से देखें तो तीन से चार घंटे लगते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें