📅 Sunday, 01 November 2026 | 08:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
मुम्बई

ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास ऊंची इमारत में दो सिलेंडर विस्फोटों से लगी आग

📅 28 May 2023, 06:24 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास ऊंची इमारत में दो सिलेंडर विस्फोटों से लगी आग
ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास ऊंची इमारत में दो सिलेंडर विस्फोटों से लगी आग

मुंबई :

मुंबई (Mumbai) के भूलाभाई देसाई (Bhulabhai Desai) में शनिवार देर रात एक ऊंची इमारत में आग लग (high rise building on fire) गई। ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) के पास भूलाभाई देसाई रोड पर 12वीं मंजिल पर 15 अपमार्केट ब्रीच कैंडी अपार्टमेंट में दो फ्लैटों में आग लग गई।

मुंबई फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास चौदह मंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर दो फ्लैटों में आग लगी। हाईराइज फायर फाइटिंग व्हीकल की एक लाइन और मोटर पंप की 1 छोटी होज लाइन सहित दो लाइनें परिचालन में हैं। इमारत में कुछ लोगों के फंसे होने की खबर है। 12वीं मंजिल से सीढ़ी के जरिए 2 लोगों को रेस्क्यू किया गया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई फायर ब्रिगेड को रात करीब 10.30 बजे फोन आया। एक पुरुष और एक महिला का सुरक्षित निकाला है। दोनों को सीढ़ी के रास्ते निकाला गया। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बीएमसी के एक बयान में कहा गया है कि ग्राउंड प्लस 14 मंजिला इमारत की 12वीं मंजिल पर लगातार दो सिलेंडर विस्फोटों से आग लगी। आग दो फ्लैटों  लगी है। रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इसे लेवल-2 की आग घोषित किया गया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें