📅 Saturday, 31 October 2026 | 12:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
महाराष्ट्र

शरद पवार के घर पर हमले को लेकर DCP पर गिरी गाज : बेटी की बढ़ाई गई सुरक्षा

📅 10 April 2022, 01:26 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शरद पवार के घर पर हमले को लेकर DCP पर गिरी गाज : बेटी की बढ़ाई गई सुरक्षा
शरद पवार के घर पर हमले को लेकर DCP पर गिरी गाज : बेटी की बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई : NCP प्रमुख शरद पवार के घर के बाहर प्रदर्शन की घटना को लेकर जोन 2 के DCP योगेश कुमार को हटा दिया गया है. क्राइम ब्रांच के DCP नीलोत्पल को जोन 2 का एडिशनल चार्ज दिया गया है. एक दिन पहले ही पवार के घर के बाहर MSRTC के कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया था. इस संबंध में मुंबई पुलिस ने शनिवार को कई लोगों की गिरफ्तार की है. एक अधिकारी ने बताया कि अब तक इस संबंध में करीब 110 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

बेटी की बढ़ाई गई सुरक्षा :  एक स्थानीय अदालत ने हड़ताल कर रहे MSRTS कर्मचारियों के प्रतिनिधि होने का दावा करने वाले वकील गुणरत्न सदावर्ते को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने पवार की बेटी सुप्रिया सुले को दिए गए सुरक्षा घेरे की श्रेणी ‘X’ से बढ़ाकर ‘Y+’ कर दी है.

राज्यपाल ने कही ये बात :  महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने शनिवार को कहा कि कर्मचारियों द्वारा शरद पवार के घर पर किया गया हमला अच्छी बात नहीं है और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसे हमले भविष्य में न हों. नासिक में कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस मामले को देख रहे हैं. राज्यपाल ने कहा, 'वह एक परिपक्व नेता हैं जबकि पवार खुद बड़े कद के नेता हैं. इस प्रकार की घटनाएं अच्छी बात नहीं हैं और राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.'

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें