कपड़े फाड़े, अर्धनग्न करके बेल्ट से पीटा…फिर घुमाया सरेआम, लड़कियों से ‘दुर्व्यवहार’ पर शिक्षक को पैरेंट्स ने दी सजा
Teacher Stripped Paraded Naked: महाराष्ट्र के पालघर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला सामने आया है। एक तरफ टीचर ने गुरु-शिष्य की मर्यादा लांघी, दूसरी तरफ लोगों ने अमानवीयता का घिनौना रूप दिखाया। ट्यूशन टीचर अपनी क्लास की छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करता था। बेइज्जती महसूस करते हुए लड़कियों ने अपने मां-बाप को शिकायत दी। अभिभावक शिकायत लेकर टीचर के पास पहुंचे तो उसके रवैये ने निराश किया।
टीचर अभिभावकों के सामने लड़कियों की कमियां गिनाने लगा। यह देखकर अभिभावकों ने खुद ही आरोपी टीचर को सबक सिखाने का प्रण लिया। उन्होंने क्लासरूम में जाकर टीचर से गाली गलौज की। इसके बाद उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे बेल्ट से पीटते हुए अर्धनग्न करके गली में घुमाया। इतना ही नहीं, अभिभावकों ने पुलिस को बुलाकर टीचर की शिकायत देकर उसे उनके हवाले किया। पुलिस ने पीड़िताओं के बयान दर्ज करके कार्रवाई की।
ट्यूशन जाने से मना हुआ तो मामला खुला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टीचर लड़कियों से दुर्व्यवहार करता है, यह मामला तब सामने आया, जब 13 साल की एक बच्ची ने लड़की ने ट्यूशन पर जाने से मना कर दिया। ट्यूशन पर न जाने की वजह पूछे जाने पर वह रोने लगी। बहलाकर मां-बाप ने बच्ची से कारण जानना चाहा तो उसने बताया कि टीचर क्लास में दुर्व्यवहार करते हैं। उनके डांटते हैं और भला बुरा कहते हैं। इसलिए वह ट्यूशन पर नहीं जाना चाहती।
बच्ची से मामला जानने के बाद उन्होंने ट्यूशन पर जाने वाली दूसरी लड़कियों से बातचीत की तो मामले की पुष्टि हुई। फिर सभी लड़कियों के अभिभावक इकट्ठे होकर ट्यूशन टीचर के पास गए, लेकिन उसका रवैया देखकर वे भड़क गए और उन्होंने टीचर की पिटाई कर दी। इस बीच उसके कपड़े फाड़कर उसे धक्का मुक्की करते हुए घर से बाहर गली में ले आए और उसे बेल्ट से पीटा। इतना ही नहीं, उसके परिवार को भी बेइज्जत किया। पुलिस को भी बुलाया
पुलिस कर सकती है पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई
विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजय पवार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभिभावकों की शिकायत ले ली है। टीचर को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित लड़कियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। अगर जरूरत पड़ी तो पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा। अभी मामले की जांच जारी है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में जीत शरद पवार की विचारधारा के प्रति समर्थन की पुष्टि : राकांपा -शरदचंद्र पवार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला : विपक्ष देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमलावर : कांग्रेस ने सरकार को घेरा