📅 Sunday, 01 November 2026 | 12:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • 🌤️ उज्जैन: 28°C (हल्के बादल)
मध्य प्रदेश

प्रेमी के साथ दोनों की मंदिर में शादी : पांच साल पहले मेले में मिले

📅 06 June 2022, 02:28 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमी के साथ दोनों की मंदिर में शादी : पांच साल पहले मेले में मिले
प्रेमी के साथ दोनों की मंदिर में शादी : पांच साल पहले मेले में मिले

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 19 साल की लड़की ने महिला थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उसका प्रेमी कहीं और शादी कर रहा है. पुलिस जब लड़की के साथ प्रेमी के घर पहुंची तो पता चला कि पिता की नाराजगी की वजह से प्रेमी युवक दूसरी जगह शादी कर रहा था.

इसके बाद पुलिस ने उसे समझाया तो युवक के घरवाले मान गए. इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करवाई गई. महिला थाना प्रभारी सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की शिकायत मिलने पर पुलिस युवक के घर पहुंची. तफ्तीश करने पर पता चला कि युवक भी लड़की से प्रेम करता है, लेकिन उसके परिजन नहीं चाहते कि युवक प्रेमिका से शादी करे. लड़की और उसके प्रेमी ने कहा कि वे दोनों पांच साल पहले मेले में मिले थे.

इसके बाद से दोनों में प्रेम हो गया, लेकिन युवक के पिता नहीं चाहते थे कि ये शादी हो. वहीं युवक का कहना था कि वह लड़की से शादी तो करना चाहता है, लेकिन उसके पिता इस शादी के लिए राजी नहीं हैं. हालांकि पुलिस के समझाने के बाद वह मान गए. लड़के ने लड़की के साथ रहने के लिए सहमति भी जताई. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़की की उसके प्रेमी के साथ जिला मुख्यालय स्थित जटाशंकर मंदिर में परिजन की मौजूदगी में शादी करवाई गई.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें