खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में बढ़कर 6.01 प्रतिशत पर पहुंची : खाद्य उत्पादों के महंगा होने से
नई दिल्ली : कुछ खाद्य उत्पादों के महंगा होने से खुदरा मुद्रास्फीति जनवरी में बढ़कर 6.01 प्रतिशत पर पहुंच गयी. खुदरा महंगाई दर का यह स्तर रिजर्व बैंक के संतोषजनक दायरे से ऊपर है.
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर दिसंबर 2021 में 5.66 प्रतिशत और जनवरी 2021 में 4.06 प्रतिशत थी. राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (एनएसओ) के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य उत्पादों की महंगाई दर जनवरी 2022 में 5.43 प्रतिशत रही जो इससे पिछले महीने 4.05 प्रतिशत थी. रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पर गौर करता है. सरकार ने केंद्रीय बैंक को दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ खुदरा महंगाई दर चार प्रतिशत पर बनाये रखने की जिम्मेदारी दी हुई है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Investment News: सिर्फ ₹1,000 से करें सरकारी बॉन्ड में निवेश! Nippon India Mutual Fund का नया Index Fund लॉन्च, जानें कितना मिलेगा रिटर्न
Post Office New Rules 2026: डाकघर में पैसा जमा करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! ₹500 बैलेंस से लेकर अकाउंट बंद होने तक बदल गए कई नियम
Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में भारी गिरावट से मचा हड़कंप! क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? जानिए विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
Gold Price Crash: क्या सोना ₹1 लाख के नीचे जाएगा? चांदी भी ₹1.50 लाख से फिसली, विशेषज्ञों ने बताया अगला टारगेट