वैश्विक नरमी के बाद भी बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 120 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,750 के ऊपर बंद
📅 08 March 2023, 06:57 PM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
मुंबई. वैश्विक शेयर बाजारों में नरमी के बाद भी बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में जोरदार लिवाली से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 123 अंक की तेजी के साथ बढ़कर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलाव मंदड़ियों के शॉर्ट पोजीशन को कवर करने से बाजार को समर्थन मिला और घाटे को कम करने में मदद मिली।
लांकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी से बाजार धारणा प्रभावित हुई और बढ़त सीमित रही। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 123.63 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 60,348.09 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सूचकांक ने 60,402.85 के ऊपरी और 59,844.82 के निचले स्तर को छुआ। व्यापक एनएसई निफ्टी 42.95 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 17,754.40 पर बंद हुआ।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी में भारी गिरावट से मचा हड़कंप! क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? जानिए विशेषज्ञों की भविष्यवाणी
Gold Price Crash: क्या सोना ₹1 लाख के नीचे जाएगा? चांदी भी ₹1.50 लाख से फिसली, विशेषज्ञों ने बताया अगला टारगेट
Gold Price Crash: सोने के वायदा भाव में 4.47% की बड़ी गिरावट, एक दिन में ₹5,697 टूटा गोल्ड; आगे और सस्ता होगा सोना?