📅 Wednesday, 21 October 2026 | 03:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,852.90 ▼ -876.40 (-1.17%) • निफ्टी 50: 22,888.95 ▼ -257.25 (-1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,410 • 🥈 चांदी (1kg): ₹216,800 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

केन्द्रीय सांई सेवा समिति न्यास की मेजबानी में सुखलिया क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व स्वागत : घर-घर हुआ पूजन

📅 04 April 2022, 09:30 PM • ✍️ Anil bagora, Sunil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
केन्द्रीय सांई सेवा समिति न्यास की मेजबानी में सुखलिया क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व स्वागत : घर-घर हुआ पूजन
केन्द्रीय सांई सेवा समिति न्यास की मेजबानी में सुखलिया क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व स्वागत : घर-घर हुआ पूजन

इंदौर : केन्द्रीय सांई सेवा समिति न्यास की मेजबानी में आज सुबह लवकुश विहार, सुखलिया क्षेत्र में निकली सांईबाबा की भव्य पालकी एवं प्रभातफेरी पर घर-घर से पुष्प वर्षा हुई और क्षेत्र के रविदास नगर, हीरानगर, सुखिलया थाना, लवकुश विहार सांई मंदिर सहित सभी क्षेत्रों में बाबा की भक्तिभावना का ऐसा समा देखने को मिला कि हर कोई बाबा के भजनों पर नाच उठा। तोप से फूलों की वर्षा के दृश्य भी भाव विभोर कर देने वाले थे।

लवकुश विहार स्थित सांई मंदिर पर सबसे पहले आयोजक चंदू कुंजीर, निहारिका कुंजीर, उदलसिंह सेंगर, अनिल वराट, राजा चौकसे, राजू भदौरिया, विलास विभांडिक, संजीव उपाध्याय एवं क्षेत्र के रहवासियों ने सांईबाबा के जयघोष के बीच महाआरती की। जैसे ही बाबा की पालकी सांई मंदिर से आगे बढ़ते हुए रविदास नगर, हीरानगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, घर-घर से बाबा की पालकी पर पुष्प वर्षा और पूजन, अभिषेक का सिलसिला चलता रहा। पालकी में घोड़े, ऊंट, बग्घी, बैंड-बाजे, छत्र-चंवर सहित सैकड़ों भक्तों का काफिला बढ़ता चला गया। तोप से फूलों की वर्षा, भजन गाड़ी तथा ढोल-ताशा पार्टी भी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। आयोजन समिति की ओर से हरि अग्रवाल, गौतम पाठक, समीर जोशी, प्रदीप यादव, विनिता पाठक, आलोक खादीवाला, रज्जू पंचोली आदि ने सभी सांईभक्तों का स्वागत किया। समूचे सुखलिया क्षेत्र में सांईभक्तों ने रंगोली एवं दीप सजाकर बाबा की पालकी की अगवानी की। वापसी में पुनः सांई मंदिर पर महाआरती हुई, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें